फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mustard was not purchased due to moisture

Panipat News: नमी के चलते सरसों की नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mustard was not purchased due to moisture
पानीपत। अनाज मंडी में सरसों की आवक बढ़ गई है। सरकारी एजेंसियों ने रविवार को सरसों की खरीद नहीं की। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें पिछले कई दिनों से सरसों के साथ मंडी में रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एजेंसियों ने रविवार को सरसों का उठान किया। एजेंसियों ने करीब 415 क्विंटल सरसों का उठान किया। इसके साथ मंडियों से अब तक 1315 क्विंटल सरसों का उठान किया। अब करीब 330 क्विंटल सरसों का उठान बाकी है।
विज्ञापन

किसान रामबीर, रामचंद्र और सत्यवान ने बताया कि रविवार को मंडी में सरसों की सरकारी खरीद नहीं की गई। ऐसे में पूरे दिन इंतजार में बैठे रहे। मंडी में शाम तक कोई खरीद करने नहीं आया। निजी व्यापारी मंडी में सरसों की खरीद करते रहे। ऐसे में मंडी में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हैफेड के डीएम कृपाल सिंह ने बताया कि रविवार को सरसोंं की सरकारी खरीद नहीं की गई। अभी सरसों में नमी है। किसानों को सुखाकर लाने के बारे में लगातार जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार तक 1315 क्विंटल सरसों का उठान किया गया है। अब सिर्फ 330 क्विंटल सरसों मंडी में बाकी है। मंडी में सोमवार को खरीद की जाएगी।
सरसों के रेट में हुई बढाेत्तरी : समालखा। नई अनाज मंडी में सरसों की निजी खरीद में प्रति क्विंटल रेट में सौ रुपये की तेजी आई। शनिवार को 5441 रुपये सरसों का न्यूनतम मूल्य रहा। जबकि रविवार को रेट में उछाल के बाद 5585 में बिकी। वहीं रविवार को अधिकतम रेट 5671 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। नई अनाज मंडी में 739 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। जिनमें 669 क्विंटल की निजी और सरकारी खरीद हुई है। 70 क्विंटल सरसों मंडी में पड़ी है।

515 क्विंटल की खरीद व्यापारियों ने की है, जबकि 154 क्विंटल की खरीद हैफेड द्वारा की गई। पिछले वर्ष सीजन में कुल 19,479 क्विंटल सरसों की आवक हुई थी। जिससे मार्केट कमेटी को पौने नौ लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस बार पिछले वर्ष की तुलना में आवक कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed