फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mustard oil for the months of November and December will be available at the depot

Panipat News: डिपो पर मिलेगा नवंबर और दिसंबर माह का सरसों का तेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:57 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil for the months of November and December will be available at the depot
पानीपत। बाजरे व गेहूं की कटौती से परेशान कार्डधारकों को नवंबर महीने का सरसों का तेल दिसंबर महीने में दिया जाएगा। डिपोधारकों को दोनों माह का तेल एक साथ देना होगा। विभाग ने इस विषय में सभी डिपोधारकों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

विदित है कि बीपीएल और एएवाई वर्ग के कार्डधारकों को राशन डिपो पर हर महीने सरसों का तेल मिलता है। नवंबर महीने का तेल काफी कार्डधारकों को नहीं मिल पाया था। इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंचने पर उन्होंने नवंबर महीने में मिलने वाला सरसों का तेल 31 दिसंबर तक जारी करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ दिसंबर महीने का भी तेल डिपोधारकों को देना होगा। लाभार्थी को बायोमीट्रिक पर अलग-अलग पंच करना होगा। जिले में करीब 2.19 लाख कार्डधारक हैं। इनमें से बीपीएल और एएवाई वर्ग के कार्डधारकों को दूसरे राशन के साथ सरसों का तेल भी दिया जाता है।
विज्ञापन


तेल में गड़बड़ होने की आशंका
नियमानुसार सरसों का तेल अन्य वस्तुओं के साथ हर महीने मिलना चाहिए, लेकिन नवंबर महीने का तेल डिपो पर नहीं पहुंच पाया था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अब दोनों महीनों का तेल एक साथ देने का फैसला लिया है। ऐसे में डिपो पर गड़बड़ी होने की आशंका भी बढ़ गई है। जानकारों की माने तो कुछ डिपोधारक अंगूठे लगवाकर एक बार का तेल दे सकते हैं। अधिकारियों को इन सबको रोकने के लिए काम करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
जिले में लाभार्थी नवंबर माह के लिए आवंटित सरसों तेल प्राप्त करने से वंचित रह गए थे। ऐसे पात्र लाभार्थियों को दिसंबर माह में दोनों माह का तेल दिया जाएगा। डिपोधारकों को इसके आदेश दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed