फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder, woman teacher, crime, police

महिला टीचर और उसके परिजनों ने गोली मारकर की थी अजय की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
murder, woman teacher, crime, police
पानीपत। सिविल अस्पताल में शव गृह के बाहर विलाप करते मृतक अजय के पिता सज्जन सिंह। - फोटो : Panipat
वधावाराम कालोनी के 12वीं कक्षा के छात्र अजय की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने अजय की 26 वर्षीय प्रेमिका फिजिक्स की टीचर, उसके भाइयों और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता सज्जन सिंह का कहना है कि उनका बेटा फिजिक्स टीचर के कारण बहुत परेशान था। वह उस पर शादी करने और अपने मंगेतर की हत्या करने का दबाव बना रही थी। टीचर ने ही बुधवार की शाम को अजय से पिस्तौल मंगवाई थी। इसके बाद साजिश के तहत टीचर, उसके भाइयों ओर पिता ने बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी। किला थाना पुलिस ने सज्जन सिंह के बयानों पर टीचर, उसके भाईयों और पिता पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सज्जन सिंह ने बताया कि अजय तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। बड़ी बेटी रितू एमएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है जबकि टीना बीकॉम फाइनल में है। बेटा अजय एसडी मार्डन स्कूल में बारहवीं कक्षा में मेडिकल का छात्र था। नौ साल बड़ी अपनी टीचर ने उसके साथ अनैतिक संबंध बना रखे थे और उस पर लगातार शादी का दबाव और अपने मंगेतर की हत्या का दबाव बना रही थी। टीचर ने इस बारे में अपने परिवार को भी बता रखा था। उसके भाई लगातार अजय को मारने की धमकी दे रहे थे। जब वो बुधवार शाम सवा पांच बजे ड्यूटी से घर आया और उसे अपनी लाइसेंसी पिस्तौल को अलमारी में रखकर ताला लगा दिया था। वो दूध निकालने के लिए पशुबाड़े में गया था। इसी दौरान अजय पीछे से अलमारी खोलकर पिस्तौल निकालकर ले गया था। टीचर ने अजय को अपने मंगेतर की हत्या करने की बात कहकर पिस्तौल मंगवाई थी। इसके बाद टीचर ने पिता और भाईयों के साथ मिलकर बेटे की हत्या कर दी। गोली मारने के बाद पिस्तौल को वहीं फेंक दिया। उनके पास मास्टर ईश्वर सिंह ने फोन किया और बताया कि उसके बेटे अजय को गोली लगी है। वो तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

- 15 दिन से सदमे में था अजय-
अजय के दोस्तों ने बताया कि परीक्षा के कारण अध्यापकों ने उनको फ्री कर रखा है। वो घर ही पढ़ाई करते हैं। अजय इसके बाद भी रोज स्कूल जाता था। पिछले 15 दिन से अजय बहुत परेशान था। उनसे भी कम ही बात करता था। जब भी वो परेशानी के बारे में पूछते वो हमेशा परीक्षा का दबाव बता कर ही बात टाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिसंबर को टीचर ने स्कूल से किया रिजाइन
अगस्त 2018 में टीचर ने स्कूल में ड्यूटी शुरू की थी। वो फिजिक्स की टीचर थी। शादी की तैयारियों के कारण उसने 5 दिसंबर को स्कूल से रिजाइन कर दिया था। दिसंबर में उनके घर जागरण था और जनवरी में उसकी शादी थी।
- दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सअप पर थे एक्टिव
अजय के दोस्त आशीष ने बताया कि दोनों मोबाइल पर काफी बातें करते थे। इंस्टाग्राम व व्हाट्सअप पर दोनों एक्टिव थे। दोनों बाहर मिलते भी थे। बस यह ही पता था कि दोनों की फ्रेंडशिप है, लेकिन ये नहीं पता था कि प्रेम प्रसंग है।
- फुफेरे भाई को फोन कर कहा था, टीचर ने पिस्तौल मंगवाई है
सज्जन सिंह ने बताया कि उसके पास उसकी बहन के बेटे विक्की का फोन आया था। विक्की ने उसे कहा कि उसके पास अजय का फोन आया था। अजय कह रहा था कि उसकी टीचर ने अपने मंगेतर को मारने के लिए घर से पिस्तौल मंगवाई है। कुछ भी हो सकता है। अगर उसको कुछ हो जाए तो उसकी बहनों का ध्यान रखना।
अजय बहुत होनहार छात्र था: प्रिंसिपल
अजय स्कूल का बहुत ही होनहार छात्र था। पढ़ाई के प्रति बहुत गंभीर था। कक्षा ग्यारहवीं में भी कक्षा में दूसरे स्थान पर रहा था। हर रोज स्कूल आता था। उनको उसके संबंध के बारे में कुछ नहीं पता। टीचर भी स्कूल से रिजाइन दे चुकी है। अगर ऐसी कोई बात होती तो उनको जरूर पता होती। उनको नहीं लगता कि दोनों में ऐसा कोई संबंध था।-मंजू सरदाना, प्रिंसिपल एसडी मॉडर्न स्कूल
ऐसे कोई संबंध नहीं थे: टीचर का पिता
बेटी टीचर थी, लेकिन स्कूल छोड़ चुकी है। शादी की तैयारी कर रही है। बेटी का किसी के साथ संबंध नहीं था। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है। लड़के ने खुद ही गोली मारी है। उनको तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लगाए गए सभी आरोप गलत है। वो हर जांच के लिए तैयार हैं।-टीचर के पिता

- मामले की जांच चल रही है, फिलहाल केस दर्ज किया है- सिंह
मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों ने लड़के की टीचर और उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।-अतर सिंह, जांच अधिकारी किला पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed