फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder of Love

प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी युवकाें की हत्या

Tue, 11 Feb 2014 11:27 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 11 Feb 2014 11:27 PM IST
विज्ञापन
पानीपत/सनौली। गांव बिहौली के  खेतों में छह माह पहले हुए दो युवकाें की हत्या का खुलासा हो गया है। यह दोहरा हत्याकांड प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों शवों की शिनाख्त सुनील निवासी ठसका खादर, यमुनानगर और किरणपाल निवासी गांव बूढ़ा लाडवा के रूप में की है। पुलिस ने पति-पत्नी और देवर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपने पति व देवर के साथ दोनों हत्याओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


गांव बिहौली के खेतों में करीब छह माह पूर्व मिले दो युवकों के शवों की शिनाख्त के साथ ही पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों को काबू कर लिया है। यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति व देवर के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए महिला, उसके पति व देवर को काबू कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है।बापौली थाना पुलिस ने 16 सिंतबर 2013 को बिहौली गांव के खेतों में दो युवकों के शव बरामद किए थे।

दोनों युवकों की गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले दिन से आरोपियों की तलाश को लेकर छानबीन कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस हत्याकांड में सुराग ढूंढते हुए बिहौली गांव से एक महिला भारती को आठ फरवरी को काबू किया।

पूछताछ में पता चला कि मृतकों के नाम सुनील निवासी ठसका खादर जिला यमुनानगर तथा उसका साथी किरणपाल उर्फ बिट्टू निवासी बूढ़ा यमुनानगर के रहने वाले हैं। भारती ने पुलिस को बताया कि सुनील को वह शादी से पहले से जानती है।

वह अपनी बुआ के घर 2011 में विवाह समारोह में गई थी। वहां सुनील के साथ उसकी मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम हो गया। मगर भारती की शादी के बाद भी वह उसे तंग करता था, जो उनकी हत्या का कारण बना।

पुलिस ने भारती से पूछताछ के आधार पर कुलदीप व जितेंद्र निवासी बिहौली को 10 फरवरी को गिरफ्तार किया और 11 फरवरी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दोनों तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया।

सुनील और भारती के पहले से ही संबंध थे। पुलिस का कहना है कि शादी के बाद भी सुनील और भारती का आपस में मेल रहा। इस मामले में भारती ने तरावड़ी थाने में भी एक बार सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी से तंग आकर भारती के परिजनों ने उसकी शादी बिहौली गांव में कुलदीप के साथ कर दी।

शादी के बाद भी सुनील भारती को फोन करता रहा। इसी बीच भारती के ससुराल वालों को पता चल गया। इसके बाद उसने अपने पति कुलदीप और देवर जितेंद्र के साथ मिलकर सुनील से निपटने की एक योजना तैयार की।

पुलिस प्रवक्ता युद्धवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि भारती और उसके पति ने योजना बनाकर सुनील को बिहौली बुलाया। सुनील अपने साथ अपने दोस्त किरणपाल को लेकर वारदात वाले दिन बिहौली पहुंचा, तो पहले से तय योजना के तहत भारती ने सुनील की चाय में नशीली दवा मिला दी।

इसके बाद जब सुनील और उसका दोस्त बेहोश हो गए। दोनों का चुन्नी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद कुलदीप ने अपने भाई जितेंद्र की मदद से शवों को ठिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल पर रखकर खेतों में ले गए और दोनों के शवों को अलग-अलग फेंक दिए।

थाना बापौली के अंतर्गत बिहौली गांव में 16 सितंबर 2014 को दो युवकों के शव अर्धनग्न मिले थे। दोनों शवों के पाने पर आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। उसी समय यूपी में दंगे भड़के थे। कुछ लोगों ने दोनों को यूपी से लाकर फेंकने का शक जाहिर किया था।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा दिया था और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने शवों की शिनाख्त न होने पर संस्कार कर दिया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी।


थाना बापौली पुलिस ने बिहौली गांव में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला उसके पति व देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त करवा ली है। पुलिस ने आरोपी महिला भारती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पति और देवर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई तेज कर दी है।
युद्धवीर सिंह, पीआरओ, पुलिस पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed