फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder in Panipat, altercation took place during liquor party, Young man brutally murdered

Murder in Panipat: शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी; युवक की बेरहमी से हत्या, रात भर तड़पता रहा मृतक

Wed, 17 Jan 2024 03:55 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 Jan 2024 03:55 PM IST
सार

पानीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक संदीप की रात को शराब पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murder in Panipat, altercation took place during liquor party, Young man brutally murdered
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के भलोर गढ़ी गांव में शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। युवक रात भर तड़पता रहा। सुबह उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शाहू को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


 गांव भलोर गढ़ी के सरपंच सूरजभान ने बताया कि उनके पास गांव के शराब ठेके पर काम करने वाले राम सिंह ने फोन कर बताया था कि गांव के युवक संदीप (34) का शव खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा है। संदीप मंगलवार शाम को घर से कम पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों जिन्होंने उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


रात को संदीप की माता के पास एक अज्ञात नंबर से फोन भी आया था फोन करने वाले ने संदीप को मारने की चेतावनी भी दी थी। संदीप की रात को शराब पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर बुरी तरह से पिटाई कर दी गई। रात भर वो खेत में तड़पता रहा और बुधवार दोपहर करीबन 12 बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से चालक था मृतक
अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। संदीप एक डेढ़ साल के बेटे और 4 साल की बेटी का पिता था और पेशे से चालक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed