फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder case registered against 12 people over prisoner's death

Panipat News: बंदी की मौत पर 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Murder case registered against 12 people over prisoner's death
पानीपत/मतलौडा। मतलौडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कवी गांव निवासी शेखर की हत्या के मामले में परिजनों के हंगामे के बाद मतलौडा थाना पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें छह आरोपी समेत उनकी पत्नियां शामिल हैं। हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद बंदी के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं शेखर की जेल में तबीयत बिगड़ने और उसकी मौत के मामले में मजिस्ट्रेट जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

थाना मतलौडा पुलिस को कवी गांव के नीटू ने बताया कि उसके बड़े भाई शेखर की गांव के अड्डे पर हलवाई की दुकान थी। एक साल पहले शेखर से मकान बनाने के नाम पर अनिल और राजबीर 50 हजार रुपये उधार मांग कर ले गए। जब शेखर पैसे वापस मांगता तो आरोपी टाल मटोल कर देते। 10 सितंबर को शेखर ने फिर अपने पैसे वापस मांगे तो राजबीर, अनिल, विनोद, सेठी, अमित और बिंद्र सभी अपनी पत्नियों को साथ लेकर आए और शेखर के साथ झगड़ा कर मारपीट की। डर की वजह से शेखर व्यायामशाला की ओर चला गया। पीछे से सभी आरोपी लाठी डंडे लेकर टैंपों में सवार होकर आए और शेखर को पीटा।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर अमन, कलम और रविंद्र ने शेखर को छुड़वाया। अगर वे न छुड़वाते तो आरोपी शेखर को वहीं पर मार देते। इस मारपीट में आरोपियों ने शेखर को काफी चोटें मारी। तभी आरोपियों ने एक झूठी शिकायत के तहत शेखर को गिरफ्तार करवा दिया। वे रात भर शेखर को खोजते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अगले दिन 11 सितंबर को उनके पास मतलौडा थाने से फोन आया कि शेखर के कपड़े और आधार कार्ड लेकर आओ। वह मौके पर गया तो उसका भाई शेखर घायल अवस्था में बेहोश पड़ा था। शेखर ने होश में आने के बाद उन्हें सारी बातें बताई। पुलिस ने शेखर का इलाज न करवाकर उसे जेल भेज दिया। 14 सितंबर को उन्हें पता चला कि शेखर की मौत हो गई है। जिसके जिम्मेदार ये सभी आरोपी हैं। मृतक बंदी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों समेत उनकी पत्नियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि मृतक बंदी के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अब पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed