{"_id":"5e3f18e48ebc3ee5c013730a","slug":"murder-case-in-sivaha-village-in-panipat-panipat-news-knl214715137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के साथ गए पशु चिकित्सक की मौत, परिजन बोले- दोस्तों ने ही की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों के साथ गए पशु चिकित्सक की मौत, परिजन बोले- दोस्तों ने ही की हत्या
विज्ञापन
सिवाह गांव एक पशु चिकित्सक को चार दोस्त पार्टी के लिए घर से बुलाकर ले गए। दो घंटे बाद घर फोन करके कहा कि चिकित्सक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिजन ये सुनते ही निजी अस्पताल में पहुंचे। बिलखते परिजनों ने जब शव देखा तो कहीं चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों को ये संदेह हुआ कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस के सामने आरोप लगाए कि चिकित्सक की हत्या उसी के दोस्तों ने की है और फिर सड़क हादसे में मौत की कहानी बनाई है। मृतक युवक के पिता ने पुलिस को आरोपी दोस्तों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों दे दिया है पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक चिकित्सक की 19 दिन बाद शादी थी, घर का खुशी का माहौल गम में बदल गया।
सिवाह गांव निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं, जिनमें दो लड़की और चार लड़के हैं। उन्होंने बताया कि उसके बडे़ दो बेटे विनीत और सुशील(25) की 27 फरवरी को शादी होनी थी। उसका बेटा सुशील एक साल पहले ही हिसार से पशु चिकित्सक का डिप्लोमा लेकर आया था। वहीं, शुक्रवार शाम सात बजे वह घर पर था। वहीं, रात आठ बजे उसका एक दोस्त संदीप पुत्र दिलावर घर से ले गया था। वहीं, गांव की चौपाल में आशू, साहिल और कपिल भी आए। सभी गांव से बाहर पार्टी करने के लिए निकल गए। वहीं, रात 12 बजे दोस्त साहिल ने अपने पिता धर्मबीर को फोन कर सुशील की सड़क हादसे में गंभीर घायल होने की सूचना दी। वहीं, धर्मबीर घायल युवक के घर पहुंचा और घटना की सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही वह सिवाह गांव के पास एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां डॉक्टर पहले ही सुशील को मृत घोषित कर चुके थे। वहीं, पिता ने मृत बेटे शरीर को चेक किया तो उसके शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। एक निशान मिला जो सुशील के माथे पर था। जिसके बाद पिता ने चारों दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस में भी चारों दोस्तों के खिलाफ शिकायत दी है।
रात आठ बजे कहा मैं संदीप के साथ उसकी बहन के घर जा रहा हूं, सो जाना सुबह आऊंगा
पशु चिकित्सक ने फोन कर परिवार को कहा कि मैं संदीप की बहन के घर गांव ग्वालडा जा रहा हूं, तुम सो जाना, मैं सुबह आऊंगा। इतना कहकर सुशील ने फोन काट दिया। यह सुनकर पूरा परिवार चिंता में पड़ा कि आखिर ये सभी तो पार्टी करने के लिए गए थे। वहीं रात को उन्हें घटना का पता चला तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
भाई को रात दस बजे फोन कर दी थी लड़ाई होने की सूचना, बचाने की लगाई थी गुहार
मृतक के बड़े भाई विनित ने बताया कि उसके पास करीब 10 बजे उसके छोटे भाई सुशील का फोन आया था। भाई ने कहा कि चारों दोस्त उसे पीट रहे है, मैने भी दो से चार थप्पड़ इन्हें मार दिए, भाई मुझे आकर बचा लो, इतना कहते ही उसने फोन काट दिया। वहीं जब दोबारा कॉल लगाया तो उसका नंबर बंद आया। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक सुशील का फोन नहीं मिला है, फोन मिलाने पर भी स्वीच ऑफ जा रहा है।
जिस थाली में खाया उसी में किया छेद, दोस्त को ही मौत के घाट उतारा
पिता ने बताया कि सुशील के सबसे प्रिय दोस्त संदीप का घर पर आना जाना था। वह घर पर होक्का पीता था, सुशील के साथ एक थाली में खाना खाते थे, लेकिन उसे नहीं पता था कि संदीप जिस थाली में खा रहा है, एक दिन उसी थाली में छेद कर उसका सबसे प्रिय मानने वाले दोस्त की हत्या कर मौत के घाट उतार देगा। पिता ने आरोप लगाया कि घटना के समय भी संदीप ने फोन कर सूचना नहीं दी। दोस्त साहिल ने अपने पिता के द्वारा उनके घर पर घटना का संदेश पहुंचाया।
दोनों भाइयों की गन्नौर के हीर माजरा गांव में होनी थी शादी
पिता ने बताया कि उसके बड़े दोनों बेटे विनित और सुशील का एक साथ ही गांव हीर माजरा में रिश्ता तय हुआ था। जिसकी तिथि भी तय हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को उनके घर में महड़ा और 27 को बारात जानी थी। घर में शादी का माहौल चल रहा था और सभी तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। वहीं, पिता की शिकायत पर भी उन्होंने कार्रवाई शुरू कर दी है।
- विक्रांत सिंह, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना।