{"_id":"6a189e2711bc1021d40bd727","slug":"murder-accused-vikas-sent-to-judicial-custody-after-interrogation-panipat-news-c-244-1-pnp1012-158026-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हत्यारोपी विकास को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हत्यारोपी विकास को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा
Fri, 29 May 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 29 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा थाना पुलिस ने वैसर गांव में किसान सतीश की गला दबाकर हत्या करने के मामले में आरोपी विकास को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे एक दिन रिमांड पर लिया था।
मतलौडा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि सोमवार रात को वैसर गांव में किसान सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव की ही महिला मंजीत और उसके बेटे विकास को गिरफ्तार किया था। बुधवार को दोनों को अदालत के सामने पेश कर विकास को एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने घटनास्थल की निशानदेही कराई। साथ ही सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ पूरी होने के बाद वीरवार को टीम ने एक बार फिर आरोपी विकास को अदालत के सामने पेश किया। इसके बाद अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
-- --