फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   municipaliy, seal, shops sealed, hospital sealed, action against shopkeeper, panipat

नगर निगम का एक्शन, एक निर्माणाधीन अस्पताल के साथ सात दुकानें व दो बिल्डिंग सील

Thu, 04 Aug 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Thu, 04 Aug 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
municipaliy, seal, shops sealed, hospital sealed, action against shopkeeper, panipat
सील - फोटो : ब्यूरो
पानीपत। नगर निगम ने निर्माण कार्यों में नियमों की अनदेखी बरतने वालों पर एक्शन लिया है और निगम अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर में एक निर्माणाधीन अस्पताल के साथ कमेटी की सात दुकानें व दो बिल्डिंगों को सील कर दिया गया। वहीं सनौली रोड पर काटी गई अवैध कॉलोनी पर पीला पंजा चलाते हुए सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


खास बात ये रही कि दुकानदार सुबह नींद से जागे भी नहीं होंगे कि नगर निगम अधिकारी अपना काम कर चुके थे। निगम की कार्रवाई के चलते अवैध कब्जाधारियों व दुकानदारों में अच्छा खासा हड़कंप मचा रहा। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कोई कुछ नहीं कर सका।
विज्ञापन


बुधवार को नगर निगम एक्सईएन रामदास शर्मा व एमई अंकित लोहान की अगुवाई में शहर में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ सुबह सात बजे कार्रवाई में लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम अधिकारियों ने सलारगंज गेट के पास एक निर्माणाधीन अस्पताल को सील कर दिया। हालांकि अस्पताल का नक्शा पास था, लेकिन नक्शे के अनुरूप अस्पताल का निर्माण नहीं किया गया था। देवी मंदिर रोड पर एक बिल्डिंग को सील किया गया है।

इसकी शिकायत सीएम विंडो पर भी दी गई थी। वहीं असंध पुल से पहले एक शोरूम को सील किया, जोकि अवैध था। इसका नक्शा पास नहीं करवाया गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने भगत सिंह मार्केट में तीन व पंजाब खादी आश्रम के सामने कमेटी की तीन दुकानों को सील किया गया।

इन दुकानदारों द्वारा पिछले तीन सालों से किराया जमा नहीं कराया गया था। जिसके चलते निगम ने दुकानों को सील किया है।

ब्याज के साथ जमा करवाना होगा किराया
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार कमेटी की दुकानों में बैठे दुकानदारों ने करीब तीन साल से किराया जमा नहीं कराया है। जिस कारण दुकानों को सील किया है। अब दुकानदारों को ब्याज सहित किराया जमा कराना होगा। इसके बाद ही दुकान को खोल पाएंगे।

अवैध कब्जाधारियों व दुकानदारों में मचा हड़कंप
नगर निगम अधिकारियों द्वारा सुबह सात बजे से अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के चलते कब्जाधारियों में अच्छा-खासा हड़कंप मचा रहा। वहीं दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें अपनी दुकानें सील मिली। कई दुकानदार पूरा दिन नगर निगम व बाजार प्रधानों के चक्कर काटते रहे।

चार एकड़ में काटी जा रही कॉलोनी में सड़कों को किया ध्वस्त
नगर निगम द्वारा सनौली रोड स्थित खुशी गार्डन के सामने लगभग चार एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी में सभी सड़कों को तोड़ा गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में निर्माण कार्य किया गया तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस बल रहा तैनात
नगर निगम अधिकारियों के साथ डीएसपी शहर दलबीर सिंह, सिटी एसएचओ सुरेश सैनी व काफी संख्या में पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सुबह के समय शहर की सड़कों पर भारी पुलिस बल देख राहगीरों में भी हड़कंप मचा रहा।


वर्जन ::::::::
शहर में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। कमेटी की दुकानों का किराया जमा न करवाने के कारण सात दुकानों को व दो बिल्डिंग को सील किया है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।
रामदास शर्मा, एक्सईएन, नगर निगम पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed