फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   municipal workers protest, commisnor, no payment, panipat

नगर निगम आयुक्त के खिलाफ झाडू़ प्रदर्शन, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Wed, 20 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Wed, 20 Jul 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
municipal workers protest, commisnor, no payment, panipat
प्रदर्शन कर जताया रोष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सर्व कर्मचारी संघ संबंधित नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम सफाई कर्मियों ने निगम और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ झाड़ू प्रदर्शन करते हुए कमिश्नर मुर्दाबाद के नारे लगाए। संघ पदाधिकारियों ने चेताया कि जब तक सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर कारगर कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक उनका उग्र प्रदर्शन जारी रहेगा। बुधवार को सफाई कर्मियों के साथ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित यूनियन प्रदर्शन में भाग लेगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सफाई कर्मी पालिका बाजार स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। जहां से हाथों में उल्टी झाडू़ पकड़ नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे। जहां करीब आधे घंटे तक नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष व्यक्त किया। संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि कमिश्नर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाते हुए कर्मचारियों को परेशान कर रही है। आरोप लगाया कि कमिश्नर चुनाव हारे हुए यूनियन का सहारा लेकर कर्मचारियों में फूट डालना चाहती है।  कमिश्नर द्वारा कर्मचारियों के साथ बदतमीजी से बात की जाती है। इससे संघ पदाधिकारियों से रोष व्याप्त है। इस मौके पर संजय, कृष्ण बागड़ी, तेजपाल,  राजेंद्र, जसबीर, सतवीर, कर्मबीर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर पनप रहा रोष
कच्चे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा।
कच्चे कर्मचारी वर्दी व जूते नहीं दिए गए।
पक्के कर्मचारियों की एलटीसी (छुट्टियों की सुविधा) नहीं दी गई।
कर्मचारियों को एसीपी  नहीं दी गई।
कमिश्नर कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार को बंद करें।
सीएसआई ब्रांच में दो लिपिक बढ़ाने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed