{"_id":"632239d5953c98726d13fb0d","slug":"municipal-corporation-will-shift-to-agro-mall-in-two-months-panipat-news-knl1211647198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में एग्रो मॉल में शिफ्ट हो जाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में एग्रो मॉल में शिफ्ट हो जाएगा नगर निगम
विज्ञापन
पानीपत। शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। कई प्रयासों के बाद भी अधर में अटके तीन जगहों पर बने निगम कार्यालयों को अब एग्रो मॉल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए प्लानिंग शुरू हो चुकी है। अब शहरवासियों को अपने काम के लिए इधर से उधर नहीं भटकना पड़ेगा। बुुधवार को नवनियुक्त आयुक्त ने अपनी इंजीनियरिंग विंग के साथ शहर के सभी विकास कार्यों, तीनों कार्यालयों समेत एग्रो मॉल का भी निरीक्षण किया। इसकी पैमाइश और रिपयेरिंग के एस्टीमेट बनाने के निर्देश भी दिए। तैयारियों को लेकर कंसलटेंट तक बुलाए गए हैं। अब जैसे ही सरकार की तरफ से आदेश होंगे, तुरंत प्रभाव से ताऊ देवीलाल कांप्लेक्स, पालिका बाजार निगम और प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच को एग्रो मॉल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
सुबह साढ़े दस बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक करीब छह घंटे तक चले इस निरीक्षण अभियान में सबसे पहले निगम आयुक्त ने सबसे पहले ताऊ पहले ताऊ देवी लाल कांप्लेक्स का निरीक्षण किया। इसके बाद आयुक्त पालिका बाजार निगम कार्यालय पहुंचे। यहां सफाई को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। दोनों कार्यालयों की छत पर लगी सोलर पैनल को चालू करने के निर्देश दिए। इसके सेक्टर 25 के कूड़ा डंपिंग स्टेशन, फ्लोरा चौक, बाईपास रोड, बरसत रोड, 25 एमएलडी एसटीपी, फायर स्टेशन समेत शहर के सभी मुख्य रास्तों का भी निरीक्षण किया।
इनके बाद आयुक्त अपनी टीम के साथ बरसत रोड स्थित निगम की जमीन पर पहुंचे। यहां जमीन समेत गोशाला का भी निरीक्षण किया। आयुक्त ने अधिकारियों से निगम की जमीन का विवरण लिया और निर्देश दिए कि निगम की जो भी जमीन जिस किसी ने भी कब्जा की हैं सबसे पहले उन्हें छुड़वाया जाएगा। इसके बाद निगम खुद अपनी जमीन पर गोशाला भी बनवाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान आयुक्त ने ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों समेत अमृत योजना प्रोजेक्ट कार्यों की भी जांच की। इनमें लगने वाले मैटेरियल से लेकर सड़क, सीवर, पानी की पाइपलाइन के बारे में अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट ली।