फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation will provide loans to 16 thousand street vendors.

Panipat News: नगर निगम 16 हजार रेहड़ी-फड़ी वालों को दिलाएगा लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will provide loans to 16 thousand street vendors.

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम जहां रेहड़ी व फड़ी के लिए अलग से मंडी बनाने में लगा है। वहीं रेहड़ी वालों को बैंकों से लोन दिलवाएगा। निगम ने इस बार 16 हजार लोगों को लोन दिलवाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए रेहड़ी वालों की पहचान करने के साथ उनको जागरूक किया जाएगा। यह लाभ पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत दिया जाएगा।
शहर में अलग-अलग जगह रेहड़ी व फड़ी लगी हैं। नगर निगम ने पिछले दिनों इंसार बाजार की रेहड़ी व फड़ी को एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी है। अब यहां रेहड़ी व फड़ी वालों को जगह मिल गई है। नगर निगम ने अब 16 हजार रेहड़ी वालों को लोन दिलवाने का फैसला लिया है। नगर निगम बैंकों की मदद से लोन दिलवाएगा। साथ ही रेहड़ी वालों को आठ केंद्रीय योजनाओं के साथ जोड़ा जाएगा। इसके साथ जनधन व पीएम सुरक्षा योजना समेत तीन योजनाओं से भी लोगों को जोड़ने की तैयारी है। निगम इससे पहले 8100 लोगों को लाभ दे चुका है।
विज्ञापन

2018 में किया था सर्वे
नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडर का 2018 में सर्वे किया था। उस समय 3374 वेंडर मिले थे। उस समय 235 लोगों को योजना का लाभ मिला था। नगर निगम ने इसके बाद सर्वे नहीं किया। अब नए सिरे से इनकी पहचान की जाएगी। नगर निगम अपने स्तर पर इनकी पहचान कराएगा। इसके साथ इनको जागरूक कर योजनाओं का लाभ देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहड़ी और फड़ी वालों को लोन देने की योजना को 2030 तक बढ़ाया गया है। अब इनकी पहचान कर लोन दिलवाया जाएगा। बैंकों के नियमानुसार इसमें काम किया जाएगा। इसके लिए निगम के कर्मचारी काम करेंगे।
- राकेश कादियान, शहरी परियोजना अधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed