फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Corporation will buy benches worth 1.80 crores from Gem Portal

जेम पोर्टल से 1.80 करोड़ के बेंच नगर निगम खरीदेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will buy benches worth 1.80 crores from Gem Portal
पानीपत। नगर निगम अब शहरी वार्डों के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से लोहे या स्टील बेंच खरीदने जा रहा है। इनकी खरीदारी अब जेम (गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस) पोर्टल से होगी। इसके लिए अधिकारियों को भारत सरकार के जेम पोर्टल से ही बेंच खरीदने के निर्देश दिए जा चुके हैं। वहीं, निगम को भी इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने इसके लिए 12 दिन का समय मांगा है। जेएम पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाने के बाद निगम पोर्टल के व्यापारियों व एजेंसियों ने सामान खरीद सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि शहरी विधानसभा के अंतर्गत खरीदे जाने वाले इन बेंच के लिए बजट आ चुका है। इसके लिए निगम ने पहले टेंडर लगाए थे लेकिन अब ये बेंच जेम पोर्टल से ही खरीदे जाएंगे। जेम पोर्टल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पोर्टल है। इससे निगम डायरेक्ट एजेंसियों से रेट लेकर इन बेंच की खरीद कर सकेगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द से जल्द इन बेंचों को खरीद कर शहरी विधानसभा के वार्डों में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed