{"_id":"6af6395b348200436e008be4","slug":"dr-sachin-beniwal-has-brought-honor-to-his-village-by-passing-the-fmge-examination-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167468-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉ. सचिन बेनीवाल ने बढ़ाया गांव का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉ. सचिन बेनीवाल ने बढ़ाया गांव का मान
Fri, 13 Nov 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
अपने माता-पिता के साथ डॉ. सचिन बेनीवाल। स्रोत : परिजन
समालखा। भापरा गांव के सचिन बेनीवाल ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) में उत्तीर्ण कर गांव का नाम रोशन किया है। इस मुकाम को हासिल करने के साथ ही डॉ. सचिन बेनीवाल अपने गांव भापरा के पहले चिकित्सक बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। डॉ. सचिन के पिता सुरजीत बेनीवाल सोनीपत जिले में एक प्रतिष्ठित बैटरी कंपनी के सीएंडएफ डीलर के रूप में कार्यरत हैं।
डॉ. सचिन ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके परिजनों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने स्व. दादा लहना सिंह, दादी केसर देवी, पिता सुरजीत बेनीवाल और मां सीमा बेनीवाल के आशीर्वाद, प्रेरणा और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के अटूट विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें हर विकट परिस्थिति का सामना करने की शक्ति प्रदान की। ग्रामीणों का कहना है कि सचिन ने न केवल भापरा गांव का नाम रोशन किया है, बल्कि क्षेत्र के अन्य युवाओं के सामने भी एक बेहतरीन और प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। संवाद