फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MRI started in the district civil hospital, no patients were admitted on the first day due to incomplete paperwork.

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में शुरू की एमआरआई, कागजी काम पूरा नहीं होने पर पहले दिन नहीं लिया कोई मरीज

Sat, 25 Oct 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
MRI started in the district civil hospital, no patients were admitted on the first day due to incomplete paperwork.
हवन में आहुति डालते हेड महेंद्र मलिक और एमएस डॉ. श्यामलाल। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को हवन कर एमआरआई मशीन का उद्घाटन किया गया। कागजी काम पूरा न होने से शनिवार को मरीजों की एमआरआई शुरू होगी। अब लोगों को एक छत के नीचे ही सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिल पाएगी। इससे अस्पताल का रेफरल भी कम होगा।
सीएमओ डॉ. विजय मलिक और एमएस डॉ. श्यामलाल ने हवन में आहुति डालकर मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नई सुविधा जुड़ रही है। अब एमआरआई शुरू की है। इससे मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जिला नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा न होने से लोगों को खानपुर पीजीआई रेफर किया जाता था जिससे लोगों को परेशानी होती थी लेकिन अब जिला नागरिक अस्पताल में ही लोगों को एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इससे लोगों की परेशानी भी कम होगी और अस्पताल का रेफरल भी घटेगा। मणिपाल हेल्थमैप हरियाणा के हेड महेंद्र मलिक ने बताया कि मशीन की लागत लगभग आठ करोड़ रुपये है। एमआरआई भी सीटी स्कैन की तरह सार्वजनिक-निजी भागीदारी ( पीपीपी मोड ) पर की जाएगी। निजी अस्पतालों की अपेक्षा 70 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इससे लोगों का आर्थिक बोझ कम होगा। एमआरआई रेडियोलॉजिस्ट की देखरेख में और छह अनुभवी टेक्नीशियन द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


बॉक्स
बीपीएल-आयुष्मान कार्डधारकों की निशुल्क होगी-
केंद्र प्रभारी विजय राणा ने बताया कि अस्पताल में बीपीएल, आयुष्मान कार्डधारकों के साथ हरियाणा सरकार के कर्मचारी, एससी प्रमाणपत्र, विकलांग पेंशनधारकों को, रोड साइड दुर्घटना के एनअटेनडिड या अज्ञात मरीजों की निशुल्क एमआरआई की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में बाहर की अपेक्षा लगभग 70 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यदि बाहर छह हजार रुपये लगते हैं तो यहां पर दो हजार रुपये में की जाएगी। इससे लोगों को सुविधा और बेहतर इलाज मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में 2018 से सीटी स्कैन की सुविधा है अब एमआरआई भी शुरू हो गई है इससे अस्पताल का रेफरल कम होगा और लोगों को एक छत के नीचे ही सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिल पाएगी।
डॉ. विजय मलिक, सीएमओ पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed