फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Movement of heavy vehicles stopped on Jagadhri-Vyaspur road

Panipat News: जगाधरी-व्यासपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद

Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 10 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Movement of heavy vehicles stopped on Jagadhri-Vyaspur road
व्यासपुर। जगाधरी-व्यासपुर रोड पर सडक़ के नवीनकरण कार्य के कारण प्रशासन ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद कर दी है। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि जगाधरी-व्यासपुर रोड (आईडी-442) (एसएच-01) पर किलोमीटर 11.931 से 12.056 तक सडक़ का नवीनीकरण किया जा रहा है। कार्य के दौरान वाहनों की अत्यधिक आवाजाही के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। इसी को देखते हुए मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जगाधरी से साढौरा जाने वाले भारी वाहन वाया पाबनी होकर जाएंगे, जबकि जगाधरी से व्यासपुर जाने वाले भारी वाहनों को वाया छछरौली मार्ग से गुजरना होगा। वहीं जगाधरी-व्यासपुर मार्ग से साढौरा जाने वाले हल्के वाहन वाया चंदाखेड़ी होकर व्यासपुर-साढौरा मार्ग पर पहुंच सकेंगे। इसी प्रकार जगाधरी-व्यासपुर मार्ग के हल्के वाहन वाया शाहपुर होकर व्यासपुर-छछरौली मार्ग से जा सकेंगे। प्रशासन ने व्यासपुर कस्बे के भीतर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए भी व्यवस्था की है। ऐसे वाहन अनाज मंडी व्यासपुर के पहले गेट से प्रवेश कर मंडी के पीछे वाले गेट से व्यासपुर-साढौरा मार्ग पर निकल सकेंगे। वहीं जगाधरी-व्यासपुर मार्ग से व्यासपुर कस्बे के भीतर से गुजरने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed