{"_id":"65ce98d6192165b0110c7157","slug":"motorcyclist-uncle-and-nephew-hit-by-car-uncle-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1003-113781-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोटरसाइकिल सवार ताऊ भतीजा को कार ने मारी टक्कर, ताऊ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोटरसाइकिल सवार ताऊ भतीजा को कार ने मारी टक्कर, ताऊ की मौत
विज्ञापन
पानीपत/समालखा । जीटी रोड पर समालखा स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा में आकर मोटरसाइकिल सवार ताऊ भतीजे को टक्कर मार दी। हादसे में ताऊ की मौत हो गई। भतीजा इसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद कार पेट्रोल पंप की दीवार पर जा टकराई । आरोपी कार को छोड़कर वहां से फरार हो गया। समालखा थाना पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने घायल युवक के बयानों पर कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों काे सौंप दिया गया है।
सोनीपत के धतूरी गांव निवासी देव ने बताया कि वो अपने ताऊ शियानंद त्यागी (61) समालखा में एक शादी समारोह में आया था। उसका ताऊ शियानंद मोटरसाइकिल चला रहा था। जीटी रोड पर अडानी पेट्रोल पंप के सामने विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही कार ने सीधा उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार ने के बाद कार पेट्रोल पंप की दीवार में जा टकराई। कार चालक शराब के नशे में धुत था। वो कार को छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने उसके ताऊ को नागरिक अस्पताल में भिजवाया और उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने उसे ताऊ को मृत घोषित कर दिया। उसका अब भी इलाज चल रहा है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।