{"_id":"6b0830f3b85519fd1e00fd82","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-truck-driver-flees-panipat-news-c-244-1-pnp1006-168269-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक भागा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। करहंस गांव निवासी अभिषेक (23) की जीटी रोड झट्टीपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से झट्टीपुर जा रहा था। इसी दौरान कंटेनर कंपनी के सामने पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से भाग गया।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में करहंस गांव निवासी बलवंत ने बताया कि उसका 23 वर्षीय बेटा अभिषेक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से झट्टीपुर गांव के लिए निकला था। जब वह झट्टीपुर स्थित कंटेनर कंपनी के सामने पहुंचा तो पानीपत की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बलवंत ने बताया कि सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा तो राहगीरों ने उसे हादसे के बारे में जानकारी दी। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से अभिषेक के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
शिकायत में पिता ने आरोप लगाया कि अज्ञात ट्रक चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मारी और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि झट्टीपुर गांव के पास सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।