फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcycle set on fire for not giving beedis

Panipat News: बीड़ी न देने पर मोटरसाइकिल में लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:16 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle set on fire for not giving beedis
पानीपत। सेक्टर 25 स्थित ट्रक यूनियन के पास बीड़ी ने देने पर तीन युवकों ने एक युवक को पीटा और उनकी मोटरसाइकिल पर आग लगा दी। उनकी मोटरसाइकिल पूरी तरह जल गई। आरोपी यहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने लोगों की मदद से मोटरसाइकिल में लगी आग को बुझाया। घटना की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी दीपक ने बताया कि वह विवाह समारोह व अन्य समारोह में डीजे बजाता है। वह आठ जुलाई की रात अपने दोस्त मोहित व दुर्गेश के साथ सनौली रोड पर एक बुकिंग पर गया था। वह तीनों बुकिंग का काम पूरा कर एक मोटरसाइकिल पर रात करीब साढ़े 11 बजे अपने घर लौट रहे थे। उन्होंने रास्ते में ट्रक यूनियन के पास मोटरसाइकिल रोकी और वह लघुशंका करने लगे। इसी वक्त उनके पास एक युवक आया। उसने दुर्गेश से बीड़ी मांगी। दुर्गेश ने कहा कि वह बीड़ी नहीं पीते। इतना कहते ही उस युवक ने दुर्गेश को थप्पड़ मारा। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया। उस युवक ने आवाज देकर अपने दो और साथियों को बुला लिया। वह अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए। इन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed