फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcycle riders attacked the teacher

Panipat News: मोटरसाइकिल सवारों ने किया अध्यापक पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:57 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle riders attacked the teacher
पानीपत। मोटरसाइकिल सवारों ने जाटल रोड पर आर्य कॉलेज के अध्यापक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। अध्यापक ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

न्यू सैनी कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह आर्य कॉलेज में अध्यापक है। सोमवार शाम को शिवाजी स्टेडियम से खेलने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहा था। जब वह बाल विकास स्कूल से दूर जाटल रोड की ओर 100 मीटर दूर तक गया तो पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए। उन्होंने चलती मोटरसाइकिल पर उसके सिर पर डंडे से हमला किया। इसमें उसको चोट आई। इसी वक्त दो और मोटरसाइकिल पर छह युवक आए। इन सभी ने उस पर हमले की कोशिश की। इसी वक्त कार आई। कार चालक ने हॉर्न बजाया तो आरोपी यहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed