{"_id":"65a70b136294b678f407c377","slug":"motorcycle-collides-with-truck-youth-dies-panipat-news-c-244-1-pnp1001-12331-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रक से टकराई मोटरसाइकिल युवक की मौत
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव के पुल पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से मोटरसाइकिल ट्रक में टकरा गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई, दूसरा युवक बाल बाल बच गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अर्जुन नगर निवासी अमन ने बताया कि वो फुफेरे भाई दीपक (24) के साथ समालखा काम से जा रहा था। दीपक मोटरसाइकिल चला रहा था। सिवाह गांव के पुल पर एक ट्रक ने उनको ओवरटेक किया और आगे आकर ब्रेक लगा दिए। उनकी मोटरसाइकिल ट्रक में टकरा गई। हादसे में दीपक और वो घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में भिजवाया , यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वो इस हादसे में बाल बाल बच गया। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए।