फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother was forcibly fed poison, after being saved, she was killed by suffocation

मां को जबरन खिलाया था जहर, बच जाने पर मुंह दबाकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mother was forcibly fed poison, after being saved, she was killed by suffocation
पानीपत। रुकमन देवी । फाइल फोटो। - फोटो : Panipat
पानीपत। एक एकड़ जमीन के लिए 70 वर्षीय मां रुकमन देवी की हत्या करने के आरोपी बेटे कविंद्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, बेटे ने कबूलनामे में बताया कि उसने पहले मां को जहर देकर मारने की कोशिश की, लेकिन उससे असर नहीं हुआ। इसके बाद नाक और मुंह दबाकर दम घोंटकर हत्या कर दी। मैंने तब तक उसे नहीं छोड़ा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पुलिस बुधवार को हत्यारे बेटे को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी बेटे ने बताया कि मैंने बार-बार मां से जमीन बेचने की बात कही, लेकिन वह नहीं मानी। रविवार शाम कोठे में रखी गेहूं की टंकी से जहर की गोली ली और चारपाई पर सो रही मां का मुंह खोलकर जबरन खिला दी। मां को पानी भी पिला दिया। मां ने विरोध किया और गोली का टुकड़ा बाहर फेंक दिया। तबीयत बिगड़ने पर मां ने नमक का पानी पीकर उल्टी की, जिससे उन्हें आराम हो गया। इसके बाद मैंने एक हाथ मां की छाती पर रखकर दूसरे हाथ से नाक और मुंह दबाकर मां की हत्या कर दी। मां करीब एक से डेढ़ मिनट तक तड़पती रही, लेकिन मैंने तब तक नहीं छोड़ा, जब तक मां की जान नहीं निकल गई।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी राम निवास ने बताया कि रुकमन देवी की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को मंगलवार को बरसत रोड पर गंदे नाले के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी भागने की फिराक में था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने हत्या करने का कारण जमीन विवाद ही बताया है। मां जमीन बेचने से इनकार कर रही थी और आरोपी बेटा मां पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या को आत्महत्या बनाने का था मकसद
आरोपी बेटे ने प्लान बनाया था कि वह मां को जहर की गोली खिलाकर मार देगा और इसे आत्महत्या का जामा पहना देगा। लोगों से कहेगा कि मां परेशान चल रही थी, जिस वजह आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसे जमीन मिल जाती।

यह था मामला: गांव बबैल निवासी 70 वर्षीय रुकमन देवी की रविवार को हत्या कर दी गई थी। मंझले बेटे सुरेंद्र ने अपने छोटे भाई कविंद्र पर मां की हत्या करने का आरोप लगाया था। सुरेंद्र का आरोप था कि आरोपी भाई मां पर एक एकड़ जमीन बेचने का दबाव बना रहा था और वह मना कर रही थी। बड़े भाई खेल के बच्चों ने उन्हें वारदात की सूचना दी थी, जिसके बाद वह घर पहुंचा और मां मृत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed