फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother shot for land, condition critical

Panipat News: जमीन के लिए मां को मारी गोली, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Mother shot for land, condition critical
पानीपत। सिवाह गांव में बेटे ने जमीन के लिए अपनी मां को गोली मार दी। आरोपी मां पर पूरी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था, जबकि मां दो बेटियों में भी जमीन का बराबर-बराबर बंटवारा करना चाहती थी। बेटा इससे सहमत नहीं था। महिला को गंभीर हालत में शहर के मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

वारदात सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है। सिवाह गांव निवासी राजबाला ने पुलिस को बताया कि उसके पास दो बेटे और दो बेटियां हैं। उसके बड़े बेटे कमल और पति धर्मपाल की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके पति के नाम पांच एकड़ जमीन है। उसका छोटा बेटा प्रदीप जायदाद के लिए अक्सर उसके साथ झगड़ा करता है। वह जमीन अपने नाम कराने के लिए उस पर दबाव बनाता है। वह जमीन का बंटवारा अपनी दोनों बेटियों में भी करना चाहती है। प्रदीप सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसके पास आया और पूरी जमीन उसके नाम करने की बात कहने लगा। उसने इससे इनकार कर दिया। प्रदीप उसके साथ गालीगलौज करने लगा। उसने पिस्तौल से उस पर गोली चला दी। गोली उसकी कमर में बाईं तरफ लगी। गोली लगते ही वह नीचे गिर गई। इसके बाद प्रदीप वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

मां ने कुराड़ गांव निवासी अपने दामाद राजेश को फोन पर वारदात के बारे में जानकारी दी। राजेश ने उसको मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका बेटा प्रदीप आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उससे उसे जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के बयान पर आरोपी बेटे प्रदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किया जा रहा है।
- अंकित कुमार, एसएचओ सेक्टर 29 पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed