{"_id":"6366cabbc6e99a2219210a41","slug":"mother-did-love-marriage-father-left-daughter-in-bharat-nagar-panipat-news-knl1265708109","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने प्रेम विवाह किया, पिता बेटी को भारत नगर छोड़ गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने प्रेम विवाह किया, पिता बेटी को भारत नगर छोड़ गया
विज्ञापन
पानीपत। एक 13 साल की बच्ची बबैल रोड स्थित भारत नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। बच्ची को अकेले घूमते देख लोगों ने किला थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को यहां से बरामद किया और उससे पूछताछ की। डरी सहमी बच्ची ने अपना नाम पूजा पुत्री श्याम बताया। बच्ची ने बताया कि वह चंडीगढ़ रहती है। उसका परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। उसकी मां ने किसी से प्रेम विवाह कर लिया है। उसका पिता उसको शुक्रवार रात में भारत नगर में छोड़कर चला गया। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराकर उसका रिसालू रोड स्थित सृष्टि हाउस भेज दिया। इसकी सूचना बाल कल्याण समिति को दी गई है। समिति रविवार को बच्ची की काउंसिलिंग करेगी। इसके बाद प्रकरण में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बच्ची भारत नगर में मिली। उसका मेडिकल कराकर उसे सृष्टि हाउस भेजा गया है। रविवार को बाल कल्याण समिति बच्ची की काउंसिलिंग करेगी।
- जाकिर हुसैन, एसएचओ किला थाना
विज्ञापन
बच्ची भारत नगर में मिली। उसका मेडिकल कराकर उसे सृष्टि हाउस भेजा गया है। रविवार को बाल कल्याण समिति बच्ची की काउंसिलिंग करेगी।
- जाकिर हुसैन, एसएचओ किला थाना