फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother, daughter and girl buried after roof collapse in Babail village

Panipat News: बबैल गांव में छत गिरने से मां-बेटी और बच्ची दबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Mother, daughter and girl buried after roof collapse in Babail village

विज्ञापन
पानीपत। बबैल गांव में बुधवार की सुबह सात बजे मकान की छत गिर गई। मलबे में वृद्धा उसकी बेटी व पोती दब गई। बेटी ने किसी तरह से अपने ऊपर से मलबा हटाया फिर अपनी मां व पांच साल की भतीजी को निकाला। पड़ोसियों ने तीनों घायलों को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी मिल गई। वृद्धा के सिर पर काफी चोटें आई हैं।
बबैल गांव निवासी नीलम ने बताया कि वह अपनी 60 वर्षीय मां सोना देवी और पांच साल की भतीजी सवन्या के साथ रहती है। उसके इकलौते भाई रवि की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रवि की पत्नी अपनी बेटी सवन्या को छोड़कर चली गई थी। अब वह तीनों अकेले रहते हैं। उसकी मां सोना की वृद्धा पेंशन आती है। इसमें परिवार का गुजारा चलता है। सुबह सात बजे वह कमरे में खाना बना रही थी। उसकी मां सोना व सवन्या सो रही थीं।
विज्ञापन

अचानक मकान की छत गिर गई। वह तीनों मलबे में दब गए। उसने अपने ऊपर से मलबा हटाया। इसके बाद शोर मचाया। यहां पड़ोसी आ गए। उसने पड़ोसियों की मदद से अपनी मां व भतीजी सवन्या को मलबे से निकाला। उसकी मां के सिर व सवन्या की छाती पर चोट आई हैं। लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed