फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   mother beaten for protesting against molestation of daughter

बेटी के साथ की छेड़छाड़, मां समझाने गई तो मारपीट कर उसके भी फाड़े कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
mother beaten for protesting against molestation of daughter
किला थाना क्षेत्र में युवकों ने एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। बेटी ने अपनी मां को आपबीती बताई। मां ने युवकों के पास जाकर विरोध जताया, जिस पर युवकों ने मां के साथ ही गालीगलौच की और मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ दिए। किला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में किला थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बच्ची के साथ कुछ युवक पिछले कई दिनों से रास्ते में आते जाते समय छेड़छाड़ कर रहे थे। यहां तक कि उस पर जलती बीड़ी फेंकते हैं। जब बेटी विरोध करती तो उसके साथ गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते है। वहीं बेटी ने उसे आकर आपबीती बताई। वह युवकों के पास गई और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसकी कोई बात नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोप है कि युवकों ने उसके कपड़े फाड़े और उसके साथ छेड़छाड़ की। किला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने बताया कि युवको के खिलाफ 323,354बी,506 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed