{"_id":"679d33a74e528223450eaf62","slug":"mother-and-infant-daughter-died-in-train-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1006-131485-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रेन हादसे में मां और दुधमुंही बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रेन हादसे में मां और दुधमुंही बेटी की मौत
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीक वीरवार देर रात को जम्मू मेल ट्रेन की चपेट में आने से मां और उसकी छह महीने की दुधमुंही बेटी की मौत हो गई।
महिला रात के समय अपनी बेटी को पेट दर्द की दवा दिलवाने का रही थी। दोनों की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। जीआरपी ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
आठ मरला निवासी दलीप ने जीआरपी को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसकी पत्नी पूजा (19) वीरवार देर रात करीब 10 बजे अपनी छह महीने की बेटी गौरी को खटिक बस्ती में डॉक्टर के पास लेकर जा रही थी। वह जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंची। उसी समय दिल्ली से अंबाला जा रही जम्मू मेल की चपेट में आ गई। जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
जीआरपी थाना के जांच अधिकारी सुरजीत ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जाटल रोड रेलवे ओवरब्रिज के नजदीकी रेलवे लाइन क्रॉस करते समय मां-बेटी की ट्रेन की चपेट में आने मौत हो गई है। जीआरपी ने दोनों के शव को शवगृह में रखवाया। शुक्रवार को परिजनों के बयानो के आधार पर कार्रवाई की। इसमें पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।