फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother and child will not be discharged from hospital without vaccination

Panipat News: बिना टीकाकरण के अस्पताल से जच्चा बच्चा नहीं होंगे डिस्चार्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mother and child will not be discharged from hospital without vaccination

विज्ञापन

पानीपत। जच्चा बच्चा की मौत के मामलों में कमी लाने के लिए नागरिक अस्पताल में नई पहल शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल प्रशासन को बिना टीका के जच्चा बच्चा को अस्पताल से डिस्चार्ज न करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में प्रसूति वार्ड प्रभारी को जच्चा बच्चा का टीकाकरण सुनिश्चित करना होगा। इसके अलावा निर्देश दिए गए हैं कि अस्पताल में जो भी महिला व बच्चा टीकाकरण के आता है वो बिना टीकाकरण वापस घर न जाए। पिछले साल में पांच साल तक के लगभग 240 बच्चों की विभिन्न कारणों से मौत चुकी है। इन मौतों के मामलों में सिविल सर्जन हर माह डॉक्टरों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। जच्चा बच्चा मृत्यूदर में कमी लाने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में फिलहाल बच्चों के टीकाकरण का प्रतिशत 92 प्रतिशत है। इसको 100 प्रतिशत करने का प्रयास किया जा रहा है।



रात को सिजेरियन डिलीवरी के लिए अस्पताल में आएं डॉक्टर
सिविल सर्जन व डिप्टी सिविल सर्जन बच्चों की मौत के मामलों की समीक्षा भी कर रहे हैं। उन्होंने डॉक्टरों को समय पर ऑनकॉल ड्यूटी पर आने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा खासकर रात को ऑनकॉल ड्यूटी पर रहने वाली गायनोकोलोजिस्ट को अस्पताल में आने के निर्देश दिए हैं ताकि रात को गर्भवतियों को अस्पताल से रेफर न करना पड़ा। यहीं पर उनकी समय पर डिलीवरी कराई जाए।
विज्ञापन




टीकाकरण के बिना डिस्चार्ज नहीं होंगे जच्चा-बच्चा- सिविल सर्जन

बिना टीकाकरण के जच्चा-बच्चा डिस्चार्ज नहीं होंगे। इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में डॉक्टरों के साथ बैठक भी की गई है। नियमित टीकाकरण भी गंभीरता से करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जयंत आहूजा, जिला सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed