फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Most complaints received regarding property ID

Panipat News: प्रॉपर्टी आईडी की सर्वाधिक शिकायतें मिलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
Most complaints received regarding property ID
पानीपत। समाधान शिविर में लोग त्वरित न्याय की उम्मीद में लगातार आ रहे हैं। यहां संख्या निरंतर बढ़ रही है। इनमें अधिकतर ऐसी शिकायतें हैं, जिनका विभागीय अधिकारी अपने स्तर पर समाधान कर सकते हैं। इनमें प्रॉपर्टी आईडी, पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें लगातार अधिक आ रही हैं। बुधवार को प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित 32 शिकायतें रहीं। जबकि अपराध से जुड़ी शिकायतें 31 रहीं। तीसरे नंबर पर राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याएं रही। शिविर में बुधवार को 314 में से 132 का मौके पर समाधान किया गया। बाकी समस्याओं के समाधान के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में बुधवार को समाधान शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे किया गया। कई शिकायतों को लेकर स्टाफ ने साफ नहीं लिखा था। ऐसे में उनको विभाग से संबंधित समस्याओं को साफ-साफ शब्दों में लिखने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों में शिकायतों पर तीव्रता के साथ काम होता है। यहां प्रत्येक व्यक्ति के कामों की सुनवाई होती है। विदित है कि 10 जून को समाधान शिविर शुरू किए थे। बुधवार को इसको एक महीना पूरा हो गया है। प्रशासन के पास करीब पांच हजार शिकायतें एक महीने में पहुंची हैं। इनमें से एक तिहाई का समाधान किया गया है।
विज्ञापन


बॉक्स
निशानदेही के लिए महीनों से विभाग का खटखटा रहे दरवाजा
सुखबीर ने जमीन की निशान देही कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि वह कई महीने से समस्या को लेकर संबंधित विभाग का दरवाजा खटखटा रहे है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई व निशानदेही करने के आदेश दिए। शमशेर वासी सनौली ने पेंशन चालू करने संबंधित अर्जी दी। पानीपत निवासी रामफल की भी पेंशन से संंबंधित रही। इनकी तुरंत पेंशन बनवाई गई। अजय गुप्ता ने एचएसवीपी से संबंधित शिकायत दी। जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश वासी जलालपुर कब्जा हटवाने की मांग की। इस मौके पर एडीसी पंकज यादव, एसपी अजीत सिंह शेखावत, सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहुजा, बिजली विभाग के एक्सईएन विशाल गोयत, एसडीएम मनदीप सिंह, डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed