फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   More than 70 problems reached the Minister of State for Panchayat

Panipat News: पंचायत राज्यमंत्री के सामने पहुंची 70 से ज्यादा समस्याएं, 14 की मौके पर बनवाई पेंशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 07:18 AM IST
विज्ञापन
More than 70 problems reached the Minister of State for Panchayat
पानीपत/मतलौडा। पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को आसन कलां और बिंझौल गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनके सामने करीब 70 शिकायतें पहुंची। उन्होंने 14 पात्रों की मौके पर ही पेंशन बनवाई। उन्होंने मंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन

महिपाल ढांडा ने कहा कि धरातल की समस्याओं का लगातार निदान किया जा रहा है। वे प्राथमिकता के साथ इस काम को कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को इनमें तेजी लाने के निर्देश दिए। आसन कलां गांव में प्रदीप कुमार खेतों के रास्ते पक्का करने की मांग की। उन्होंने पंचायत विभाग के अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। नरेंद्र सिंह ने भी तीन रास्तों को पक्का कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कैथल बाकल निवासी नरेंद्र सिंह ने गांव में ग्राम सचिवालय बनाने की मांग की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। इसी गांव के लोगों ने कच्चे रास्ते पक्के कराने, सरकारी स्कूल के कमरों में व्यायामशाला बनाने का अनुरोध किया। बाजीगर बस्ती के सोनू और सतीश ने पेयजल पाइप लाइन बदलवाने की मांग रखी। ग्रामीणों ने ब्राह्मण चौपाल की चहारदीवारी व हाल निर्माण की मांग की। खिलाड़ियों गांव के स्कूल में हैंडबाल मैदान बनवाने की मांग की। मंत्री ने इसके अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बिंझौल निवासी नरेंद्र सिंह ने मंत्री के समक्ष ड्रेन की पटरी को पक्का करने की मांग दी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में पटरी पर पानी भर जाता है। इस पटरी के साथ कई किसानों के खेत लगते हैं। खेतों में पहुंचने का अन्य कोई रास्ता नहीं है। कई दुर्घटनाएं पटरी के कच्चा होने के कारण हो चुकी है। ग्रामीणों ने गोहाना रोड सड़क की सफाई कराने की मांगकी। उनका कहना है कि नाले बंद हैं। ऐसे में बारिश आते ही आसपास के मकानों में बारिश का पानी घुस जाएगा। नवीन ने अपने बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में का नाम ठीक कराने की मांग की। इस मौके पर जेई अंकुश, बिजली निगम के एसडीओ संजय कादियान, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश, क्रीड के जोनल मैनेजर पवन राणा व चरणजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed