फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   More than 250 CCTV cameras were scanned in the theft of Rs 1.25 crore.

Panipat News: सवा करोड़ की चोरी में 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
More than 250 CCTV cameras were scanned in the theft of Rs 1.25 crore.
- संदिग्धों से की पूछताछ, थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी के घर हुई थी चोरी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सवा करोड़ रुपये की चोरी के मामले में दूसरे दिन भी पुलिस सीसीटीवी खंगालती रही। पुलिस ने सेक्टर-12 और आसपास की कॉलोनी और मुख्य रास्तों पर लगे 250 से अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है जिसमें कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। कोठी के अंदर भी दो संदिग्ध दिखाई दिए थे। लेकिन अभी तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस नहीं जुटा पाई। साथ ही पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ व्यक्तियों से पूछताछ भी की है।
थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी गौरव कटारिया की कोठी में सवा करोड़ रुपये की चोरी हुई थी। 19 सितंबर को गौरव अपने परिवार के साथ देहरादून गए थे। वहां से वह 21 सितंबर को घर लौटे तो लॉकर खुला था जिसमें से करीब एक किलो सोने के जेवर और 20 लाख रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी ने खुलासे के लिए थाना चांदनी बाग थाना पुलिस के अलावा सीआईए की तीनों टीमों और सर्विलांस टीम को भी खुलासे में लगाया है। पुलिस ने कोठी और कोठी तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया है उससे पुलिस को कुछ करीबियों पर संदेह है। उनसे भी जानकारी ली जा रही है। परिवार के अलावा कोठी में आने-जाने वाले ज्यादातर लोगों की लिस्ट पुलिस ने तैयार की है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को कुछ इनपुट मिला है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी के घर में हुई चोरी की वारदात में पुलिस टीमें लगातार जांच कर रही हैं। कुछ तथ्य सामने आए हैं। जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
-सुरेश सैनी, डीएसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed