{"_id":"63c1cb36b0401e43287e2862","slug":"more-reforms-will-be-done-for-the-convenience-of-electricity-consumers-pachnanda-panipat-news-knl133302682-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के किए जाएंगे और अधिक सुधार: आरके पचनंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के किए जाएंगे और अधिक सुधार: आरके पचनंदा
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) के चेयरमैन आरके पचनंदा और सदस्य नरेश सरदाना वित्त वर्ष 2023-24 के लिए नई बिजली दरें तय करने से पहले बिजली उपभोक्ताओं की बात सुनने के लिए शुक्रवार को पानीपत पहुंचे। पचनंदा ने उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं सुझाव सुने और कहा कि उनकी सुविधा के लिए और अधिक सुधार किए जाएंगे। कोविड के दौरान वर्चुअल सुनवाई करते थे, लेकिन आज बिजली उपभोक्ताओं से सीधे तौर पर मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुना।
इस मौके पर उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एमडी राजनारायण कौशिक, निदेशक अश्वनी रहेजा, चीफ इंजीनियर एसके चावला और यूएचबीवीएन के अधिकरियों की मौजूदगी में स्काईलार्क के कॉन्फ्रेस हॉल में उद्यमियों, आरडब्ल्यूए और अन्य श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं और सुझाव दिए, जिन्हें नोट किया गया।
विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बिजली संबंधित सुधारीकरण को लेकर भी अपने सुझाव दिए। इनके अलावा डेवलपर्स द्वारा विकसित सोसायटियों में कनेक्शन को लेकर आ रही दिक्कतों को भी आयोग ने सुना। उन्होंने सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण संबंधी दिशा निर्देश दिए। यूएचबीवीएन के एमडी राजनारायण कौशिक ने अधिकारियों और कर्मचारियों से बिजली बिलों एवं अन्य दर्ज शिकायतों के निवारण के लिए फीडबैक रिपोर्ट ली। इस दौरान एचईआरसी कन्सलटेंट संजय बंसल, निदेशक (टैरिफ) संजय वर्मा, निदेशक (तकनीकी) वीरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक (वित्त) मनीष सिंघल, उपनिदेशक मीडिया प्रदीप मलिक, एसई पानीपत धर्मबीर छिकारा सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।