फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Monsoon is passing without rain, fields are drying up, farmers are desperate

Panipat News: बिन बारिश बीत रहा मानसून, सूख रहे खेत, किसान हताश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
Monsoon is passing without rain, fields are drying up, farmers are desperate
पानीपत। मानसून के करीब 25 दिन बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में बारिश न होने और उमसभरी गर्मी ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। रविवार को भी दिनभर भीषण उमसभरी गर्मी का असर बना रहा। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार रात या सोमवार से मौसम में बदलाव आ सकता है। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह से अब तक उमस ने जो रूप दिखाया, उसने किसानों सहित आमजन के पसीने छूटा दिए। उमस का प्रचंड रूप ऐसा था कि अधिकतम तापमान 34 डिग्री होने के बावजूद 44 डिग्री तापमान का अहसास हो रहा था। पंखा चलने के बावजूद आमजन पसीने से तरबतर हो रहे थे। कूलर, पंखे की हवा ऊंट के मुंह में जीरे के समान साबित हो रही है। एसी भी जवाब देने लगते हैं। दम घोटू उमस से किसान, आमजन, पशु-पक्षी हांफ रहे हैं। हालांकि इस सप्ताह झमाझम बारिश के भी प्रबल आसार बने हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार रात या सोमवार से मौसम में बदलाव आ सकता है। कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी व बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


मानसून का दौर शुरू होने के बावजूद क्षेत्र में बारिश न होने से किसानों का धान रोपाई का कार्य बुुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बारिश का इंतजार कर रहे किसानों ने बताया कि जिले में जुलाई के मध्य तक करीब 90 प्रतिशत क्षेत्र में धान रोपाई का कार्य पूरा कर लिया जाता था लेकिन इस बार औसत से 40 फीसदी कम बारिश होने से अब तक किसान करीब 60 प्रतिशत क्षेत्र में ही धान रोपाई कर पाए हैं। जिले का अधिकतर क्षेत्र बारिश से अछूता बना हुआ है जिससे जिले के करीब 40 फीसदी क्षेत्र में अभी तक धान रोपाई नहीं हो पाई है। एक दो बार हल्की बूंदाबांदी को छोड़ क्षेत्र के किसान बारिश को तरस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


अब हरियाणा में झूमेगा मानसून
बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों हरियाणा में खूब बारिश होगी। रविवार रात या सोमवार से मौसम में बदलाव के साथ बादल छाने और बारिश होने की प्रबल संभावना है। अब तक मानसून का इंतजार सूखे में बीत रहा है। धान के खेत सूख चुके हैं, उनमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं। किसान बारिश के इंतजार में टकटकी लगाए आसमान की ओर नजर गढ़ाए हुए हैं।





आगामी दिनों का संभावित मौसम-
दिन तापमान मौसम
सोमवार 34-27 तेज बारिश
मंगलवार 30-27 तेज बारिश
बुधवार 34-26 तेज बारिश
वीरवार 35-27 बूंदाबांदी
शुक्रवार 34-27 तेज बारिश
शनिवार 33-27 हल्की बारिश
रविवार 32-27 तेज बारिश
सोमवार 32-28 तेज बारिश


वर्जन-

जिले के अधिकतर क्षेत्र में इस माह अपेक्षाकृत बहुत कम बारिश हुुई है जिससे धान रोपाई सहित अन्य फसलें भी प्रभावित हुुई हैं। मौसम में बदलाव के संकेत हैं। आगामी सप्ताह अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से धान सहित सब्जी व बागवानी की फसलों को फायदा होगा। जिले में करीब 75 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई की जाती है।

- डॉ. राजबीर गर्ग, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, उझा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed