फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Modern agricultural equipment will be available at 50 percent subsidy under the crop residue management scheme.

Panipat News: फसल अवशेष प्रबंधन योजना में 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेंगे आधुनिक कृषि यंत्र

Fri, 29 May 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Modern agricultural equipment will be available at 50 percent subsidy under the crop residue management scheme.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत आधुनिक कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने किसानों से इसके लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजना किसानों के हित में बेहद महत्वपूर्ण है। फसल अवशेष के उचित प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण होगा और वहीं किसानों को अतिरिक्त आय का भी अवसर मिलेगा। कोयला आधारित बिजली संयंत्रों में भी पराली का उपयोग किया जाएगा। इससे किसानों को कृषि-कचरे का उचित मूल्य मिल सकेगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. प्रवीण गुलिया ने बताया कि हर खेत से यही संकल्प उठना चाहिए कि ना पराली जले और ना ही पर्यावरण बिगड़े। किसान टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या जिला कृषि उप-निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed