फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   model town youth infected

मॉडल टाउन का युवक संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
model town youth infected
पानीपत। जिले में कोरोना महामारी एक बार फिर से डराने लगी है। सोमवार को मॉडल टाउन का 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसने शनिवार को सिविल अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। सोमवार को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव मिला। चार दिन में कोरोना के नए आठ केस मिल चुके हैं। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर सोमवार को विदेश से 33 लोग शहर में लौटे हैं। ये लोग यूएई, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, कतर, फ्रांस, जापान व चीन से आए हैं। इनकी दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच हो चुकी है। वहां से इनकी रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। अब मंगलवार को विभाग इन्हें ट्रेस कर इनकी दोबारा जांच करेगा। अब तक विदेश से 750 लोग लौट चुके हैं। इनमें से 25 लोग अब तक ट्रेस नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

एक नया केस मिला है, विदेश से लौटे 33 लोगों को करेंगे ट्रेस
सोमवार को जिले में कोरोना का एक केस मिला है। उसको सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया गया है। सोमवार को विदेश से 33 लोग लौटे हैं। इन सभी को मंगलवार को ट्रेस किया जाएगा और उनकी जांच की जाएगी। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed