{"_id":"5e2f462f8ebc3e4b22073d89","slug":"model-town-panipat-loot-panipat-news-knl20091510","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार और बेटे की आंखों में मिर्च पाउडर डाल तीन बदमाशों ने किया लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार और बेटे की आंखों में मिर्च पाउडर डाल तीन बदमाशों ने किया लूट का प्रयास
विज्ञापन
मॉडल टाउन में एक दुकानदार और उसके बेटे पर बाइक सवार तीन आरोपियों ने मिर्च पाउडर डाल 50 हजार की नकदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन पिता की सूझबूझ से आरोपी नाकामयाब रहे। पीड़ित ने स्थानीय लोगों को आवाज लगाई तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने कुछ दूरी तक आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पीड़ित पिता ने पुलिस को शिकायत दे आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई।
पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत सिंह कोहली पुत्र सरदार गुरुमुख सिंह निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि उनकी कच्चा कैंप में कैटल फीड की दुकान है। वह 25 जनवरी को शाम आठ बजे अपने बेटे अंशप्रीत सिंह के साथ स्कूटर पर सवार होकर कच्चे कैंप स्थित अपनी दुकान से घर पर जा रहा था। जब वह गाबा ढाबे के पास पहुंचकर घर की तरफ घूमे तो पीछे से बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने ओवर टेक कर, उनके ऊपर मिर्च पाउडर फेंका। जिससे पीड़ित बच गया और वही पाउडर बेटे अंशप्रीत की आंखों में जाकर लगा। वहीं, आरोपियों ने पीड़ित और उसके बेटे से बैग छीनने का प्रयास किया, जिसमें आरोपी नाकामयाब रहे, जिसके बाद आरोपी पीड़ित को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घर से 200 मीटर दूर वारदात को दिया अंजाम
पीड़ित ने बताया कि वह घर से 200 मीटर की दूरी पर था कि आरोपियों ने अपनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें पता चला कि एक आरोपी उनकी रेकी कर रहा था, जो बाइक सवार तीन बदमाशों को पल-पल की सूचना मोबाइल पर दे रहा था।
विज्ञापन
भाई कच्चा कैंप में बने गुरुद्वारे का प्रधान और पीड़ित भाजपा की प्रदेश कार्र्यकारिणी का सदस्य
पीड़ित अमरजीत सिंह ने बताया कि वह भाजपा पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य हैं। वहीं, उसके भाई अमृक सिंह कच्चा कैंप में स्थित गुरुद्वारे के प्रधान हैं। पीड़ित ने बताया कि वह पार्टी के ही काम से असंध गया हुआ था। उसके भाई अमृकसिंह ने फोन कर दुकान पर बुलाया था। पीड़ित के आते ही उसके भाई गुरुद्वारे में सेवा के लिए निकल गए थे। वहीं, रात आठ बजे अपने बेटे के साथ वह भी दुकान को बंद कर घर के लिए सवार हुआ था।
वारदात के समय बैग में थे 50 हजार
पीड़ित ने बताया कि जिस समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था उस समय बैग में 50 हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि उन्हें आशंका है कि आरोपी उनकी पहले से ही रेकी कर रहे थे, उन्हें मालूम था कि उनके बैग में कितने पैसे हैं, उन पैसे को अपने कब्जे में कैसे लेना है।