फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Model Town: Live here 'honorable' but not even drinking water and drainage

ये हैं शहर के सबसे पॉर्श एरिया मॉडल टाउन के हालात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Model Town: Live here 'honorable' but not even drinking water and drainage
कहने को मॉडल टाउन क्षेत्र शहर का सबसे पॉश इलाका है, जहां क्षेत्रीय सांसद और विधायक भी रहते हैं, लेकिन पिछले 15 दिनों से क्षेत्रवासी पेयजल और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। कारण कि नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से पेयजल पाइप लाइन और सीवरेज लाइन दोनों ही क्षतिग्रस्त हो गई है। मजबूरी में लोगों को कैंपर से पानी मंगाकर प्यास बुझानी पड़ रही है। साथ ही बरसात में गंदा पानी घरों में घुसने का डर सता रहा है। क्षेत्रवासियों की सुविधा के नाम पर बनाया जा रहा यह नाला फिलहाल क्षेत्रवासियों के लिए मुसीबतों का सबब बन गया है।
विज्ञापन

मामला वार्ड नंबर-20 के अंतर्गत मॉडल टाउन के एरिया ईदगाह रोड और रेलवे स्टेशन से सटे रास्ते का है। यहां पर नगर निगम द्वारा नाले का निर्माण किया जा रहा है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां केवल नाली की जरूरत थी। नाले का लेवल ऊंचा करने की वजह से लोगों के घर नाले से नीचे हो गए हैं। वहीं, उनकी पीने की पाइपलाइन व सीवर लाइन भी टूट गई है। पेयजल और जलनिकासी से परेशान लोगों ने निगम अफसरों और जनप्रतिनिधियों को समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों के विरोध के बाद मौके पर सांसद, विधायक और मेयर तक पहुंचे। उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं, लेकिन कोरे आश्वासन देकर चले गये। इससे स्थानीय लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
तोड़ी पानी और सीवरेज की लाइन : संजय
नाले बनाने में जेसीबी से घरों की पीने के पाइपलाइन और सीवरेज लाइन को तोड़ दिया गया है। इससे लोग काफी परेशान हैं। खुद ही इनको रिपेयर करवाया जा रहा है। न पीने का पानी और न ही निकासी की व्यवस्था है। वहीं जिसकी जरूरत ही नहीं थी उस नाले को जबरदस्ती बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरदराज से भरकर ला रहे पीने का पानी : कृष्णा
पिछले 15 दिन से पीने की पाइप लाइन तोड़ी गई है। इससे पानी की किल्लत बनी है। कभी संस्थाओं की वाटर मोबाइल वैन पानी लेकर आती है तो कभी दूरदराज से पानी भरकर लाना पड़ता है। खुद का खर्च कर लोग अपनी टूटी पाइप लाइन को रिपेयर करवाना पड़ रहा है।
गलत तरीके से बनाया जा रहा नाला : दीपक
गलत तरीके से बनाए जा रहे इस नाले की वजह से सभी लोगों को पीने के पानी तक की दिक्कत हुई है। नाले का लेवल तक सही नहीं है। न ही घर और दुुकानों से निकलने वाले निकासी का रास्ता बचा है। इससे एरिया के सभी लोग परेशान हैं लेकिन नेता या अधिकारी सुनवाई ही नहीं कर रहे।
सुविधा की बजाए दुविधा : एसके गिरधर
यहां नाले की ज्यादा जरूरत नहीं थी। अगर बनाया भी जाना था तो इस ढंग से बनाया जाता जिससे लोगों को परेशानी न हो। अब लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। पाइप तक टूट गई है। दुकानें और घर तक नाले के लेवल से नीचे आ गए हैं, जिससे लोगों में काफी रोष है।
बिना लेवल का नाला बना मुसीबत : सत्यम कुमार
यहां बिना लेवल का नाला मुसीबत बन चुका है। इससे पीने के पानी और सीवर व्यवस्था ठप हो चुकी है। बरसात में इस नाले की वजह से लोगों के घरों में बरसाती पानी घुसेगा। वहीं, घरों से निकलने वाला पानी भी नाले का ऊंचा लेवल होने की वजह से पास नहीं हो पाएगा।
नाले की जरूरत ही नहीं थी : टीपी सिंह चौहान
यहां नाले की जरूरत ही नहीं थी, नाली से काम चल जाना था। इसके बाद भी जानबूझकर नाला बनाया गया। इससे दुकान नाले के लेवल से नीचे आ गई है। वहीं, पीने के पानी और सीवर की लाइन तक टूट चुकी हैं। अब इनको लोग खुद रिपेयर करवाने में लगे हैं। पिछले 15 दिनों से परेशानी है।
पीने के पानी तक से हुए परेशान : दीपक
पाइप लाइन टूटने से लोगों को पीने का पानी भी सही से नहीं मिल पा रहा है। कभी संस्थाएं पानी दे जाती हैं तो कभी कैंपर मंगवाने पड़ जाते हैं। जब दोनों विकल्प नहीं होते तो पानी दूरदराज से खुद ही भरकर लाना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद कोई सुध लेने को तैयार नहीं है।
दुकान आ गई नीचे : संजीव नंदा
गलत लेवल से नाले का निर्माण कर दिया गया है, जिससे नाला रोड के साथ बने दुकानों व मकानों से भी ऊपर उठ गया है। इससे दुकानें नाले से नीचे हो गई हैं। अब बरसात के मौसम में निकासी की बड़ी समस्या होगी। लोगों के घरों में गंदा पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।
नाले ने बढ़ाई लोगों की परेशानी : प्रकाश
नाले के निर्माण से यहां के लोगों की परेशानी बढ़ी है, इसकी शिकायत भी की गई, सांसद मेयर तक यहां दौरा करने आए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ये नाला लोगों की सुविधा की बजाए दुविधा का कारण बना है। इससे लोग काफी परेशान हैं।
लाइनें की क्षतिग्रस्त पर नहीं कराया ठीक : रिंकू राणा
नाले का निर्माण करने की वजह से जेसीबी से पाइपलाइन उखाड़ दी गई। सीवर की लाइन भी तोड़ी गई, जिस पर ठेकेदार ने लोगों को आश्वासन दिया कि वे इसे खुद ही रिपेयर करवाकर देंगे, लेकिन अब परेशानी झेल रहे लोगों को रिपेयरिंग का काम खुद ही करवाना पड़ रहा है।
लेवल से ऊपर बने नाले को कटवाया जा रहा है। पाइप लाइन उखड़ने की वजह से पीने के पानी की समस्या है। इसे भी जल्द ही दुुरुस्त करवाया जाएगा। काम बिल्कुल वैसा होगा जैसा लोग चाहेंगे। किसी को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। मौके पर एक बार फिर से जाकर लोगों से बातचीत की जाएगी। जिनका पाइप लाइन का नुकसान हुआ है, उसे ठेकेदार अपने खर्च से ठीक करवाएगा।

-लोकेश नांगरू, पार्षद, वार्ड नंबर 20
बताइए, हम बनेंगे आपकी आवाज
आपके क्षेत्र में जलभराव, नालों, सीवर, पीने के पानी या गंदगी समेत कोई भी मूलभूत जरूरत से संबंधित समस्या है तो हमें बताएं। हम आपकी आवाज बनेंगे। आप अमर उजाला से व्हॉट्सएप नंबर 7419610106 या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed