फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mobile and 500 rupees looted after beating up migrant, thrown down from auto

प्रवासी से मारपीट कर लूटा मोबाइल व 500 रुपये,ऑटो से नीचे फेंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:13 AM IST
विज्ञापन
Mobile and 500 rupees looted after beating up migrant, thrown down from auto
पानीपत। पेप्सी पुल के पास ऑटो सवार बदमाशों ने एक प्रवासी से 500 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इतना ही नहीं उसे चलते ऑटो से फेंक दिया। उसने राहगीरों से मोबाइल लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑटो सवार बदमाशों ने पिछले तीन दिन में दो वारदात की हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के सिगरौली स्थित गांव सराइझर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिफाइनरी में काम के लिए बुधवार को पानीपत आया था। दोपहर 12 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतरा। उसने स्टेशन पर खड़े ऑटो चालक को रिफाइनरी के लिए पूछा, जिस पर 60 रुपये मांगे। कुछ दूर ऑटो जाने पर दो लड़के बैठे। युवकों ने ऑटो चालक से करनाल ले जाने के लिए कहा। पेप्सी पुल के पास ऑटो में बैठे दोनों युवकों ने उससे मारपीट करनी शुरू दी और उसकी जेब से 500 रुपये एवं मोबाइल फोन लूट लिया। ऑटो में सवार युवकों ने उसे ऑटो नीचे फेंक दिया। आरोपी युवक एक दूसरे को अरविंद, शिवम एवं ऑटो चालक को विशाल कहकर बुला रहे थे। अब सदर थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

काबड़ी के पास ऑटो सवारों ने चाकू से किया था हमला
मंगलवार को उत्तर प्रदेश से टेक्सटाइल उत्पाद खरीदने पानीपत आए श्रमिक पर हमला कर ऑटो सवार बदमाशों ने काबड़ी रोड पर प्रवासी पर हमला कर दिया था। चाकुओं से हमला कर प्रवासी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ऑटो चालक ने प्रवासी को काबड़ी गांव के लिए लिफ्ट दी थी। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed