फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   MLA asked for 11 KV power line by rakhi dam

Panipat News: विधायक को राखी बांध मांगी 11 केवी बिजली लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
MLA asked for 11 KV power line by rakhi dam
पानीपत। अंसल के लोगों ने बिजली की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को 20वें दिन धरना दिया। महिलाओं ने ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर 11केवी की बिजली लाइन मांगी। रक्षाबंधन के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल स्थगित रही। लोगों ने शाम को कैंडल मार्च निकालकर अंसल का मुख्य गेट बंद कर दिया। हालांकि आने जाने के लिए तीन अन्य गेट खुले रखे गए। अंसलवासियों ने कहा कि अब तक वे शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। अब उन्हें आक्रोशित होने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अब तक सरकार से उन्हें पूरी उम्मीद थी लेकिन अब उनका विश्वास डगमगाने लगा है।
विज्ञापन


वहीं, बिजली की मांग को लेकर अंसलवासियों की एक चार सदस्यीय टीम वीरवार सुबह ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा से मिलने पहुंचीं। रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए एडवोकेट सुरभि शर्मा ने ग्रामीण विधायक को राखी बांधी और उनसे 11 केवी फीडर की मांग की। इस पर विधायक ने उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि वे पहले 33 केवी सब स्टेशन बनवाने की सरकार से मांग कर रहे हैं। अगर ये मांग पूरी नहीं हुई तो फिर 11 केवी फीडर की बात करेंगे। इसके लिए अगर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी से अंसल के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात करवानी पड़े तो करवाई जाएगी।
विज्ञापन

अंसलवासियों ने कहा कि अंसल में 2700 परिवार रहते हैं। इनके पास करीब 10 हजार वोट हैं। वहीं, अंसल वालों की फैक्टि्रयों और व्यापार में करीब 50 हजार लोग जुड़े हैं। संघर्ष समिति लगातार एक ही नारा लगा रही है कि बिजली नहीं तो वोट नहीं, लेकिन अब तक सरकार और प्रशासन को अंसल के वोट बैंक की कद्र नहीं है। इसलिए अब इनको अपने वोट की पावर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव जैन, हरीश अरोड़ा, अमित वर्मा, एसके मलिक आदि ने कहा कि जब तक अंसलवासियों को बिजली नहीं मिलती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर 33 केवी सब स्टेशन की मांग अभी पूरी नहीं की जाती तो उन्हें 11 केवी फीडर ही उपलब्ध करवाया जाए। बिजली को लेकर अंसल के लोग पहले ही 122 करोड़ रुपये एचएसवीपी को जमा करा चुके हैं। अब उनसे एक किलोवाट के हिसाब से 17 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed