{"_id":"61bcf0575287a449883d65bf","slug":"missing-child-from-panipat-found-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: मां की फटकार के बाद लापता किशोर जम्मू-कश्मीर में मिला, बोला- मां से नाराज था, बस में बैठ गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: मां की फटकार के बाद लापता किशोर जम्मू-कश्मीर में मिला, बोला- मां से नाराज था, बस में बैठ गया
Sat, 18 Dec 2021 01:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:47 AM IST
सार
पांच दिन पहले लापता हुआ किशोर जम्मू-कश्मीर में मिला। उसे घर वाले लेने गए हैं। फोन में वीडियो देखते मां ने फटकार लगाई थी, जिससे वह नाराज हो चला गया था।
विज्ञापन
मोबाइल डेमो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत से पांच दिन से लापता 14 वर्षीय किशोर जम्मू कश्मीर में मिला। वीरवार देर रात यह सूचना मिलने पर परिजन उसे लेने रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह वह जम्मू-कश्मीर पहुंचे और बेटे से मिले। किशोर के पिता ने बताया कि जम्मू-कश्मीर धर्मशाला के कुछ लोगों को बेटा मिला। इसके बाद उन्होंने कॉल कर उन्हें सूचना दी। शुक्रवार देर रात तक परिजन बेटे को लेकर घर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः बिन शिक्षक स्कूल: मेवात में 101 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं, 92 में सिर्फ एक, 8506 स्वीकृत पदों में से 4181 पद खाली
विज्ञापन
गौरतलब है कि पुरेवाल कॉलोनी निवासी रामानंद ने बताया था कि उनके छह बच्चे हैं। चौथे नंबर का उसका 14 वर्षीय बेटा कर्ण आठवीं कक्षा का छात्र है। वह कच्चा कैंप स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता है। रविवार को बेटा मोबाइल में फिल्म देख रहा था। पत्नी ने उसे डांट दिया। इसी वजह वह घर छोड़कर चला गया। उन्होंने समझा कि वह घर लौट आएगा, लेकिन वह नहीं लौटा। उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए पुराना औद्योगिक पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
बेटा बोला: मां से नाराज था, बस में बैठ गया
बेटे ने बताया कि वह मां से नाराज था। वह बस स्टैंड पर पहुंचा और बस में बैठ गया। उसे नहीं पता था कि बस कहां जा रही है। सफर के दौरान वह सो गया। जब उसकी आंख खुली तो वह पहाड़ी क्षेत्र में था। उसने बस से उतरने के बाद लोगों से जगह के बारे में पूछा तो उन्होंने जम्मू कश्मीर बताया।