{"_id":"6a2053525f9539c6830855ab","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-panipat-at-haryana-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मां से कहासुनी होने पर घर से निकली किशोरी, दोस्त ने किया दुष्कर्म; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मां से कहासुनी होने पर घर से निकली किशोरी, दोस्त ने किया दुष्कर्म; केस दर्ज
Wed, 03 Jun 2026 09:46 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 03 Jun 2026 09:46 PM IST
सार
किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत किला थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। किशोरी अपनी मां से कहासुनी होने के बाद घर से निकली थी। परिजनों ने उसे आरोपी युवक की बहन के घर से खोजा। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी करीब 17 साल की बेटी है। छह माह पहले उसकी पहचान समीर नाम के युवक से हुई थी। वे स्कूल आते-जाते एक-दूसरे से मिले थे और फोन पर बात करते थे। चार दिन पहले बेटी की मां से कहासुनी हुई। इसके बाद वह घर से निकल गई थी। परिजनों ने तलाश की तो वह समीर की बहन के घर पर मिली। पूछताछ में किशोरी ने समीर पर गलत काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और जांच
किला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी समीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन