फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   miscreants looted car on panipat gohana highway

पानीपत-गोहाना नेशनल हाइवे पर बदमाशों ने मारपीट कर कार लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
miscreants looted car on panipat gohana highway
पानीपत-गोहाना नेशनल हाइवे पर नौल्था के पास रविवार देर रात कार में सवार युवकों से बदमाशों ने कार लूट ली और मारपीट कर फरार हो गए। इस मामले में युवकों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार के डैशबोर्ड में 30 हजार रुपये और मोबाइल भी था। बीते एक सप्ताह में हाइवे पर नौल्था के पास लूट की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल कंपनी के सेल्समैन से एक लाख रुपये नकद लूट लिए थे।
विज्ञापन

सुनील वासी वार्ड नंबर तीन गोसाई गेट हांसी जिला हिसार ने बताया कि वह रविवार को अपनी ससुराल गोहाना आया हुआ था। वहां उसका साढू संजय सैनी वासी त्रिनगर दिल्ली भी आया हुआ था। वह दोनों अपनी कार में सवार होकर रविवार देर रात पानीपत में रह रही अपनी साली से मिलने के लिए गोहाना से पानीपत के लिए चल पड़े। जब वे नौल्था आईटीआई के पास पहुंचे तो अचानक उनका मन बदल गया और पानीपत जाना कैंसल कर कार को गोहाना की तरफ मोड़ने लगे। कार की स्पीड कम होने पर दो युवक कार के सामने आ गए और कार को रोकने का इशारा किया। कार रुकते ही दोनों ने उनके साथ मारपीट करके उनसे कार छीन ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed