फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mischievous elements pelted stones on the mall, broken glass

शरारती तत्वों ने मितल मेगा मॉल पर बरसाए पत्थर, दुकानों के शीशे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements pelted stones on the mall, broken glass
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित एक मेगा मॉल पर मंगलवार को दोपहर में शरारती तत्वों ने ईंट पत्थर बरसा दिए। इससे खलबली मच गई। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर जान बचाई। यहां शरारती तत्वों ने जमकर हंगामा भी किया। दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। शरारती तत्व पुलिस को देखकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने स्थिति को काबू किया। मॉल के साइट इंजीनियर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर साढ़े 12 बजे कुछ युवक मॉल के बाहर आए और हुड़दंग करने लगे। उन्होंने दुकानों पर पत्थर बसाए। कुछ दुकानों के शीशे टूटे गए। यहां से ग्राहकों को सुरक्षित निकाला गया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मॉल के कर्मचारी अजय मुखीजा ने बताया कि छुट्टी के दिन मॉल में ग्राहकों की काफी भीड़ होती है। दोपहर में अचानक कुछ युवकों ने यहां पत्थरबाजी शुरू कर दी थी। इससे लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। दूसरी ओर पुलिस पत्थरबाजी जैसी घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed