Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor twin sisters kidnapped from Sirsa, held hostage in Panipat for seven days

Panipat News: सिरसा से नाबालिग जुड़वा बहनों का अपहरण, सात दिन तक पानीपत में बंधक बनाकर रखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Minor twin sisters kidnapped from Sirsa, held hostage in Panipat for seven days
जीआरपी थाने में किशोरियों से जानकारी लेते एसएचओ। जीआरपी
पानीपत। सिरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लकड़ी बीनने गई नाबालिग जुड़वा बहनों का कार सवार महिला और उसके साथियों ने अपहरण कर लिया। दोनों बहनों को सात दिन तक पानीपत में एक बंद कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। दोनों वहां से रविवार को किसी तरह से निकल गईं और रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी थाना से मदद मांगी। जीआरपी ने मामले की जांच की और सिरसा पुलिस व उनके परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन रात को पानीपत पहुंच गए। सोमवार सुबह दोनों बहनों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। उधर, सिरसा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जहां पर किशोरियों को बंधक बनाकर रखा, उस स्थान को तस्दीक करने का प्रयास किया जा रहा है। किशोरियों ने बताया कि महिला ने उन्हें मैकअप की किट भी दी थी और कहा था कि इसे लगाकर वह सुंदर लगेंगी।
विज्ञापन

रविवार शाम को रेलवे स्टेशन पर करीब 12 साल की जुड़वा बहनें पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को देखकर रोने लगीं। एक ने बताया कि वह सिरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं। वह 24 नवंबर को जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। उसी समय एक कार काफी देर तक वहीं पर चक्कर काटती रही। कुछ देर बाद कार उनके पास आकर रुकी जिसमें से एक महिला और एक युवक उतरे और उनके पास आ गए। इसी बीच उन्होंने उनके मुंह पर रूमाल रख दिया दिया जिससे वह बेसुध हो गई। जब उन्हें होश आया तो वह एक कमरे में बंद थे। जहां पर सात दिन तक उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन

लड़कियों ने बताया कि जब भी उन्हें होश आता तो उनके मुंह पर रूमाल रख दिया जाता था। रविवार शाम को किसी तरह से वह दोनों कमरे से निकल गईं और ऑटो से रेलवे स्टेशन पहुंचीं। जहां जीआरपी को देखकर उन्होंने अपने घर फोन करने की बात कही और रोने लगीं जिसके बाद पुलिस किशोरियों को लेकर थाने पहुंची। जहां पर महिला एएसआई अंजू ने दोनों से बात की और उनके परिवार के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सिरसा थाना सदर में फोन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसा थाने में दर्ज है प्राथमिकी
जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि किशोरियों से बात करने के बाद उन्होंने सदर थाना सिरसा में फोन किया। जहां पर दोनों किशोरियों के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने जांच अधिकारी और परिजनों को सूचना दी। देर रात को जांच अधिकारी महिला एएसआई किरणपाल किशोरियों के माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ पानीपत जीआरपी थाने पर पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों को सिरसा पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने उस स्थान की तस्दीक शुरू कर दी है जहां पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया था। लेकिन दोनों ने स्थान के बारे में किसी जानकारी से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक जंगल में बने मकान में रखा गया था। जहां से पांच ऑटो बदलने के बाद वह रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थान की तस्दीक करने में जुटी है।

सिरसा के थाना सदर क्षेत्र से दो किशोरियों का अपहरण हुआ था। दोनों किशोरियों ने रविवार शाम को पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी थाना को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सिरसा पुलिस को सूचना दी गई। सिरसा से पुलिस और परिजन पानीपत पहुंचे। दोनों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। जहां पर किशोरियों को बंधक बनाया गया उस स्थान की तलाश की जा रही है।
-चंदन सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed