फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Middle aged man falls from flyover under suspicious circumstances, dies

Panipat News: फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा अधेड़, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man falls from flyover under suspicious circumstances, dies
पानीपत। असंध रोड से रिफाइनरी की ओर नहर के साथ जाने वाले रास्ते वाले नैफ्था क्रेकर प्लांट रोड के फ्लाईओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार शाम को एक अधेड़ की गिरने से मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त काबड़ी रोड भारत नगर निवासी बलवान (52) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना पुराना औद्योगिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें सूचना मिली थी की रिफाइनरी फ्लाईओवर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर आ चुके थे। मृतक की शिनाख्त बलवान निवासी भारत नगर के तौर पर की गई। अब पुलिस मामले की जांच करेगी कि मृतक की जान कैसे गई हैं। वहीं, परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed