फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message of environmental protection given by planting trees

Panipat News: पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting trees
पानीपत। जिले में विभिन्न संस्थानों में वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य आयोजन रिसालू गांव में किया गया। जहां शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने नैनो जंगल के कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम नई राह और सर्व संगठन सेवा संस्थान द्वारा किया गया। वहीं विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से जूट के बैग बांटे।
विज्ञापन

निर्मला देशपांडे संस्थान द्वारा हाली अपना स्कूल में वीरवार को पर्यावरण दिवस मनाया। पर्यावरण बचाव के लिए स्कूल में विद्यार्थियों को इको ब्रिक बनाने के लिए प्रेरित किया है। जिसमें प्लास्टिक की बेकार बोतलों के अंदर खाने- पीने के समान के खाली कवर को एकत्रित किया जाता है। मुख्याध्यापिका प्रिया लूथरा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। इस अवसर पर रोजी चावला, सोनिया, श्रुति जैन ,डॉली, सोनी और आरती उपस्थित रही।
विज्ञापन




जैव विविधता संरक्षण के रूप में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस



फोटो-14



पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को पर्यावरण जागरूकता और जैव विविधता संरक्षण के रूप में मनाया। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने जैव विविधता का परिचय दिया। डॉ. अनुपम अरोड़ा ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का विषय प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। कॉलेज प्राचार्य और शिक्षकों द्वारा पौधारोपण किया गया। पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ली गई। इस अवसर पर मोनिका खुराना, डॉ. रेखा रानी, रवि कुमार, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. राहुल कुमार व शशि मोहन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आर्य पीजी कॉलेज में किया पौधरोपण
पानीपत। आर्य पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर एनएसएस और एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरेंद्र शिंगला और प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर प्रकाश डाला। डॉ. गुप्ता ने दोनों इकाइयों के प्रभारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उप प्राचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, प्राध्यापक विवेक गुप्ता, डॉ. रजनी शर्मा व डॉ. नीलू खालसा मौजूद रही




प्लास्टिक प्रदूषण हराना विषय के तहत किया पौधरोपण कार्यक्रम



पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज में वीरवार को एनएसएस, यूथ रेडक्रॉस, एनसीसी और स्पोर्ट्स यूनिट ने मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण हराना विषय के तहत पौधरोपण किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाई मुहीम एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। इस बार पर्यावरण दिवस को प्लास्टिक प्रदूषण हराना विषय के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. किरण मदान, डॉ. पूनम मदान, डॉ. सीमा, डॉ. सुनीता रानी, डॉ. निधि और डॉ. प्रवीण कुमार मौजूद रहे।




एनएफएल टाउनशिप में मनाया पर्यावरण दिवस

पानीपत। एनएफएल टाउनशिप में विश्व पर्यावरण दिवस पर सुधीर कुमार झा और उनकी पत्नी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस मौके पर उप महाप्रबंधक अमृत लाल, सभी उप महाप्रबंधक, फैक्ट्री मैनेजर विपुल अग्रवाल ने भी पौधरोपण किया।
-


एकेडमी में पौधरोपण किया
फोटो-6

पानीपत। मॉडल टाउन स्थित पीसीसी एकेडमी में वीरवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। एकेडमी के निदेशक डॉ. राजीव परुथी और सह-निदेशक शिल्पा परुथी द्वारा विभिन्न विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस मौके पर पलक सहगल, अंजलि, सिमरन, संजना व गरिमा मौजूद रही।



रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
फोटो-19
थर्मल। रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में विश्व पर्यावरण दिवस पर वीरवार को पौधरोपण किया। रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक और रिफाइनरी प्रमुख एमएल डहरिया ने इसकी शुरुआत की। डहरिया ने कार्बन उत्सर्जन कम करने और जल संरक्षण हेतु पीआरपीसी की प्रतिबद्धता के बारे में बताया। पौधरोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में अजय कैला, कार्यकारी निदेशक (कोर ग्रुप), चूरामन, कार्यकारी निदेशक (परियोजना), ओम प्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।






विश्व पर्यावरण दिवस पर स्कूल में किया पौधारोपण का आयोजन



संवाद न्यूज एजेंसी



समालखा। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, समालखा शाखा के संरक्षक राजीव गुप्ता, अध्यक्ष आनंद प्रकाश आर्य, सचिव कुलभूषण अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील मित्तल और महिला संयोजिका रेनू मित्तल उपस्थित रही। इसके अलावा, शाखा संयोजक पर्यावरण डॉ. विकास गर्ग और स्कूल के प्रधानाचार्या भव्या शर्मा भी उपस्थित रवी। इस अवसर पर अतिथियों व स्कूल स्टाफ ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed