Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meritorious students honored; Nancy received a cash prize of 51,000, and Anu received 21,000.

Panipat News: मेधावी बच्चें को किया सम्मानित, नैन्सी को 51 हजार और अनु को मिले 21 हजार का नकद पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored; Nancy received a cash prize of 51,000, and Anu received 21,000.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। भालसी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।

दसवीं कक्षा में नैन्सी धामा ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। हर्षिता ने 97.8 और निष्ठा व राशि ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उनको 21-21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। वहीं 12वीं कक्षा में अनु ने 94 प्रतिशत अंक लेकर 21 हजार रुपये और मेघा, अंशिका व जिया ने 11-11 हजार रुपये प्राप्त किए। 80 से 95 प्रतिशत अंक पाने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी 1100 से 11 हजार रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए गए।विद्यालय संचालक नरेश कुमार और प्रधानाचार्या मुकेश ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और निरंतर मेहनत से ही मुकाम हासिल होता है।
विज्ञापन

21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed