फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Meritorious students from the SC category will receive a one-time scholarship.

Panipat News: एससी वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी एकमुश्त छात्रवृत्ति

Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 25 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students from the SC category will receive a one-time scholarship.
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने मार्च 2026 की वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को एकमुश्त छात्रवृत्ति प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर पात्र विद्यार्थियों का सत्यापित बैंक विवरण 30 जून तक निदेशालय को भेजने के लिए कहा गया है।
पानीपत जिले में एससी वर्ग के कुल 57 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। इनमें 51 छात्राएं और केवल 6 छात्र शामिल हैं, जो बेटियों की शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।
विज्ञापन

कॉमर्स संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी की छात्रा निशा ने 500 में से 485 अंक (97 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में एससी वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। वहीं विज्ञान संकाय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उरलाना कलां की छात्रा रक्षिता और कला संकाय में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौल्था की छात्रा महक ने 481-481 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटल की छात्रा पारुल ने कला संकाय में 480 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने सभी पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों, आधार नंबर और अन्य विवरणों का सत्यापन कर निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रवृत्ति राशि समय पर विद्यार्थियों के खातों में हस्तांतरित की जा सके।


पानीपत के एससी वर्ग के मेधावियों की झलक
कुल पात्र विद्यार्थी : 57
छात्राएं : 51
छात्र : 6
कॉमर्स में अव्वल : निशा (485 अंक)
विज्ञान में अव्वल : रक्षिता (481 अंक)
कला में अव्वल : महक (481 अंक)
तीसरा स्थान : पारुल (480 अंक)


जिले में चयनित एससी वर्ग के 57 मेधावियों में से टॉप-10 विद्यार्थी
अंक संकाय विद्यार्थी विद्यालय
485 वाणिज्य निशा राजकीय वमावि कवी
481 विज्ञान रक्षिता राजकीय वमावि उरलाना कलां
481 कला महक राजकीय कन्या वमावि मडलौडा
480 कला पारुल राजकीय वमावि जाटल
479 कला पायल आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर कलां
479 वाणिज्य अन्नु आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर कलां
478 वाणिज्य तानिया आरोही मॉडल स्कूल छाजपुर कलां
477 कला मीनाक्षी राजकीय कन्या वमावि मनाना
475 कला स्नेहा राजकीय वमावि जाटल
475 वाणिज्य अमिशा राजकीय वमावि जाटल

वर्जन-
निदेशालय के निर्देशानुसार जिले के सभी पात्र विद्यार्थियों का डाटा सत्यापित किया जा रहा है। 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एससी वर्ग के विद्यार्थियों को वन टाइम छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। पानीपत जिले के 57 विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिनमें अधिकांश छात्राएं हैं। यह जिले के लिए गर्व की बात है।
- राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed