{"_id":"6a42dfe406f094928b04cec2","slug":"menace-of-stray-dogs-rises-with-the-heat-22-people-bitten-in-a-single-day-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159810-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गर्मी के साथ बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 22 को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गर्मी के साथ बढ़ा आवारा कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 22 को काटा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर समेत पूरे जिले में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में आवारा कुत्तों ने 22 बच्चों और लोगों को काट लिया। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
पीडि़त लोगों का कहना है कि गर्मी के कारण कुत्ते अधिक आक्रामक हो गए हैं और बच्चों व राहगीरों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। तन्नू ने बताया कि गली से गुजरते समय एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर पैर में काट लिया। वहीं, विक्की कुमार ने बताया कि घर लौटते समय बाइक के पीछे दौड़े कुत्ते ने उनके पैर पर हमला कर दिया।
नागरिक अस्पताल में पीड़ितों का कहना है कि असंध रोड, जाटल रोड, सनौली रोड, माडल टाउन, सौदापुर और कच्चा कैंप सहित कई क्षेत्रों में आवारा कुत्तों के झुंड लोगों पर हमला कर रहे हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं के बीच नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक ने बताया कि गर्मी के मौसम में कुत्तों का व्यवहार अधिक आक्रामक हो जाता है। नागरिक अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुत्ता काटने पर घाव को तुरंत साबुन और पानी से धोकर बिना देरी अस्पताल पहुंचें और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार इंजेक्शन लगवाएं।
छह माह में 19 हजार से अधिक आए कुत्ते काटने के मामले
जिला नागरिक अस्पताल के अनुसार, जनवरी में 3672, फरवरी में 3956, मार्च में 3436, अप्रैल में 2744, मई में 2987 और जून में अब तक 2456 डॉग बाइट के मामले सामने आ चुके हैं। छह माह में यह संख्या 19 हजार से अधिक हो चुकी है।