फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Memorandum submitted for not getting grant of fodder to Gaushalas

Panipat News: गोशालाओं को चारे का ग्रांट न मिलने पर सौंपा ज्ञापन

Sat, 02 Aug 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 02 Aug 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for not getting grant of fodder to Gaushalas
पानीपत। जिले की सभी गोशालाओं में चारे का ग्रांट न मिलने से गोवंश के चारे पर संकट मंडरा गहरा गया है। जिसको लेकर गोशाला कमेटी के सदस्यों ने जिला सचिवालय में शुक्रवार को गोशालाओं को चारे का ग्रांट की मांग के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा।
विज्ञापन

महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि अगस्त 2024 में पंचकुला सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषणा की गई थी कि एक अगस्त 2024 से हरियाणा में गोवंश के लिए 10, 20 व 25 रुपये प्रतिदिन गोवंश को चारा ग्रांट लगातार दिया जाएगा लेकिन पूरे हरियाणा में छह गोशाला सहित इस राशि से वंचित है। एक जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025 तक की चारा सहायता राशि अभी तक किसी गोशाला को प्राप्त नहीं हुई है। जबकि अप्रैल 2025 में गोसेवा आयोग की बैठक में 15 मई 2025 तक सहायता राशि गोशालाओं में भेजने की तिथि निर्धारित कर दी गई थी। इसके बाद भी अभी तक कोई सहायता राशि गोशालाओं में नहीं पहुंच पाई है। उन्होंने अनुरोध करते हुए ज्ञापन सौंपा है कि जल्द से जल्द गोशालाओं में राशि वितरित कराई जाए। जिससे गोशाला कमेटी का कार्य सुचारू रूप से चलाया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed